29 AUGSATURDAY2026 1:29:40 PM
Nari

लंबाई और वजन से तय होगा कितना हेल्दी है आपका बच्चा, तैयार हो रहा Baby Growth Chart

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Aug, 2026 02:05 PM
लंबाई और वजन से तय होगा कितना हेल्दी है आपका बच्चा, तैयार हो रहा Baby Growth Chart

नारी डेस्क: बच्चे के पैदा होते ही माता-पिता उसे लेकर चिंतित होना शुरू कर देते हैं। सभी परेशानियों में से एक है अपने बच्चे के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास की चिंता। अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) बच्चों के लिए नया ग्रोथ स्टैंडर्ड तैयार कर रहा है। इसके लिए 2 से 18 साल के बच्चों का अध्ययन किया जा रहा है।  शिशु विकास चार्ट या बेबी ग्रोथ चार्ट की मदद से आप अपने बच्चे की लंबाई, वजन और विकास को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं और यदि आपको कोई समस्या दिखती भी है, तो इसका सही समय पर समाधान भी कर सकते हैं। 
 

यह भी पढ़ें:  2 साल पहले मर चुकी बहन के 'हाथ' ने भाई को बांधी राखी, रुला देगी भाई-बहन की ये कहानी
 

लंबाई और वजन के लिए बेबी चार्ट 

 जीवन के पहले वर्ष में बच्चों की ग्रोथ बहुत तेज होती है। पहले वर्ष के दौरान, शिशुओं का विकास बहुत तेज होता है। जन्म के समय, एक सामान्य शिशु का वजन लगभग 2.5-4.3 किलोग्राम होता है और लंबाई 46-53 सेमी होती है। जो छह महीने के बाद औसत वजन 6.4-9.7 किलोग्राम और लंबाई लगभग 63-71 सेमी के बीच होती है। पहले वर्ष के अंत तक, शिशुओं का वजन आमतौर पर 8.6-11.8 किलोग्राम और लंबाई 71-80 सेमी होती है, जो दर्शाता है कि बच्चे की ग्रोथ अच्छी है।


वजन कितना है

उम्र के हिसाब से बच्चे का वजन कितना है, इसकी भी जांच होगी। सिर्फ बच्चा कितना लंबा या कितना भारी है, यह पर्याप्त नहीं है। शरीर के अलग-अलग माप और उनके आपसी अनुपात को भी देखा जाएगा।
 

यह भी पढ़ें:  लोगों में खत्म हो गई इंसानियत नेपाल की बाढ़ में बह रही लाश के कान से नोंच ली बालियां
 

ब्लड प्रेशर 

बच्चों का रक्तचाप भी विकास के आकलन में शामिल किया जाएगा।  ताकि पता चले कि विकास के साथ हार्ट हेल्थ कैसी है। खून में जैविक संकेतक  रक्त में मौजूद कुछ जैविक संकेतकों की जांच की जाएगी, जो आगे चलकर हृदय और मेटाबॉलिक बीमारियों के खतरे को समझने में मदद कर सकते हैं।


पड़ोसी बच्चे से तुलना सही नहीं

आईसीएमआर का यह अध्ययन इस सोच को बदलने की कोशिश है कि बच्चा अगर अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों से लंबा या भारी है तो वह ज्यादा स्वस्थ है। बच्चे की उम्र, समय के साथ उसकी ग्रोथ और शरीर के अलग-अलग माप का आपस में संबंध ज्यादा महत्वपूर्ण है।


10 साल पुराने चार्ट में बदलाव की तैयारी

समाचार-कटिंग के अनुसार, वर्तमान में इस्तेमाल होने वाले भारतीय ग्रोथ चार्ट को लगभग 10 वर्ष पहले तैयार किया गया था। बच्चों के विकास से जुड़ी बदलती परिस्थितियों को देखते हुए नए आंकड़ों के आधार पर इसे अपडेट करने की दिशा में काम किया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नए अध्ययन में बड़ी संख्या में बच्चों से जुड़े आंकड़ों को शामिल किया जा रहा है, ताकि भारतीय बच्चों के लिए अधिक उपयुक्त विकास मानक तैयार किए जा सकें।

Related News