17 MARTUESDAY2026 7:50:18 PM
Nari

नवरात्रि में विवाह के लिए कुंवारी कन्या करे ये असरदार उपाय, माता रानी देगी शीघ्र विवाह का वरदान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Mar, 2026 06:29 PM
नवरात्रि में विवाह के लिए कुंवारी कन्या करे ये असरदार उपाय, माता रानी देगी शीघ्र विवाह का वरदान

नारी डेस्क:  अगर आपकी शादी में बार-बार रुकावट आ रही है या रिश्ता तय होते-होते टूट जाता है, तो नवरात्रि का समय इन समस्याओं को दूर करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन 9 दिनों में किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं और विवाह के योग मजबूत होते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार उपाय:

PunjabKesari
 मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें

नवरात्रि के किसी भी दिन मां दुर्गा को लाल चुनरी और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और जल्दी अच्छे रिश्ते आने लगते हैं।


 दुर्गा सप्तशती का पाठ करें

नवरात्रि के दौरान रोजाना दुर्गा सप्तशती या देवी मंत्रों का जाप करें। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और विवाह के योग मजबूत होते हैं। रोज सुबह या शाम “ॐ कात्यायनी देवि नमः” मंत्र का जाप करें। यह मंत्र विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए विशेष माना जाता है।

PunjabKesari
कन्या पूजन और दान करें

अष्टमी या नवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें उपहार दें। साथ ही जरूरतमंदों को दान करने से भी शुभ फल मिलता है। नवरात्रि के दौरान घर को साफ-सुथरा रखें, रोज दीपक जलाएं और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें।


 पीले वस्त्र और हल्दी का उपाय

इन दिनों पीले कपड़े पहनें औरहल्दी का दान करें। यह उपाय विवाह के योग को मजबूत करने में सहायक माना जाता है। ध्यान रखें कि यह उपाय पूरी श्रद्धा और विश्वास से करें। नकारात्मक सोच से दूर रहें,  जल्दबाजी या तनाव न लें। मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से किए गए ये उपाय विवाह में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते हैं और जल्द ही शुभ समाचार मिल सकता है।
 

Related News