27 APRMONDAY2026 6:13:55 PM
Nari

कपड़ों पर नहीं, यहां लगाएं परफ्यूम...तभी आएगी लॉन्ग लास्टिंग खुशबू

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 27 Apr, 2026 03:43 PM
कपड़ों पर नहीं, यहां लगाएं परफ्यूम...तभी आएगी लॉन्ग लास्टिंग खुशबू

नारी डेस्क:  भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या तक बदल दी हैं घर से बहार निकलना भी किसी टास्क से काम नहीं लगता।  ऐसे मौसम में पसीने के कारण शरीर की खुशबू जल्दी गयाब हो जाती हैं और परफ्यूम का असर भी जयादा देर तक नहीं टिकता।  इस परेशानी से कई लोग परफ्यूम लगाते हैं , फिर भी फ्रेशनेस नहीं मिलती या फिर एक समय बाद उसकी फ्रेग्नेंस चले जाती हैं। दरअसल, परफ्यूम कितनी देर तक फ्रेग्नेंस देगा यह इस बात पर पर काफी हद तक निर्भर करता हैं कि  आप उसे सही जगहऔर सही तरीके से लगा रहे हैं या नहीं।  ऐसे में कुछ आसान टीपीस अपनाकर आप इस चिलचिलाती गर्मी में भी लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार रह सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे इस आर्टिकल में ........

कपड़ों की जगह सही जगह पर लगाए परफ्यूम 

सबसे पहले बात यह हैं कि  कुछ लोग एक सबसे बड़ी गलती करते हैं कि  वे अपने कपड़ों पर परफ्यूम लगा लेते  हैं लेकिन बता दे कि ये तरीका सही नहीं माना जाता।  कपड़ों पर परफ्यूम लगाने से उनकी खुशबू जयदा समय तक नहीं टिकती जिसके चलते पसीने की बदबू आने लगती है। इसलिए बेहतर होगा कि अगर परफ्यूम को सीधे स्किन पर लगाया जाए , खासकर उन बॉडी पार्ट्स ऊपर जहा बॉडी का तापमान हल्का गर्म ही रहता है। पपेर्फुमे से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट के अनुसार ,अगर आप आपने कलाई पर परफ्यूम लगाते हैं इसकी फ़्रेग्न्स काफी लंबे समय तक टिकी  रहती है। इस मेथड को सबसे बहतरीन समझा जाता है। हां नसें त्वचा के पास होती है, जिससे हल्की गर्माहट बनी रहती है और खुशबू लंबे समय तक टिकती है।  वही इसके इलावा गर्दन और कान के पीछे भी परफ्यूम लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। 

PunjabKesari

पल्स पॉइंट्स पर लगाने से बढ़ता है असर

अगर आप चाहते हैं कि आपकी खुशबू पूरे दिन बनी रहे, तो पल्स पॉइंट्स पर परफ्यूम लगाना सबसे बेहतर तरीका है। सीने पर हल्का सा स्प्रे करने से खुशबू ऊपर की ओर फैलती है और आपको लंबे समय तक फ्रेश फील कराती है। इसके अलावा कोहनी के अंदर, घुटनों के पीछे और टखनों पर भी परफ्यूम लगाया जा सकता है। इन जगहों पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे खुशबू धीरे-धीरे एक्टिव रहती है। एक बात का खास ध्यान रखें परफ्यूम लगाने के बाद उसे रगड़ें नहीं। ऐसा करने से उसकी खुशबू के कण टूट जाते हैं और असर कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें:  गर्मियों में इन लोगों को होता है हीट रैशेज का ज्यादा खतरा!

कम इस्तेमाल होने वाली जगहें भी हैं फायदेमंद

बहुत कम लोग जानते हैं कि पेट के आसपास परफ्यूम लगाना भी एक अच्छा तरीका हो सकता है। इस हिस्से में शरीर की गर्माहट बनी रहती है, जिससे खुशबू धीरे-धीरे फैलती है और लंबे समय तक टिकती है। यह ट्रिक खासतौर पर तब काम आती है, जब आप दिनभर बाहर रहने वाले हों।

PunjabKesari.nari

इन जगहों पर लगाने से बचें

हर जगह परफ्यूम लगाना सही नहीं होता। जहां ज्यादा पसीना आता है जैसे बगल (अंडरआर्म्स) वहां परफ्यूम लगाने से खुशबू जल्दी खत्म हो जाती है। वहीं बहुत ज्यादा सूखी त्वचा पर भी खुशबू टिक नहीं पाती। ऐसे में परफ्यूम लगाने से पहले हल्का मॉइस्चराइज़र लगाना एक अच्छा उपाय हो सकता है, जिससे खुशबू ज्यादा देर तक बनी रहती है।

सही तरीका ही देगा बेहतर रिजल्ट

परफ्यूम सिर्फ लगाने की चीज नहीं, बल्कि सही तरीके से इस्तेमाल करने की कला भी है। अगर आप इसे सही जगह और सही तरीके से लगाते हैं, तो चिलचिलाती गर्मी में भी पूरे दिन फ्रेश और खुशबूदार महसूस कर सकते हैं।

PunjabKesari.nari

Related News