27 APRMONDAY2026 1:15:55 PM
Life Style

गर्मियों में इन लोगों को होता है हीट रैशेज का ज्यादा खतरा!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 27 Apr, 2026 11:08 AM
गर्मियों में इन लोगों को होता है हीट रैशेज का ज्यादा खतरा!

नारी डेस्क: जैसे-जैसे गर्मी और उमस बढ़ती है, वैसे-वैसे स्किन से जुड़ी दिक्कतें भी सामने आने लगती हैं। तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी मिलकर स्किन  पर असर डालते हैं, जिससे हीट रैशेज यानी लाल दाने, खुजली और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह परेशानी भले ही आम लगे, लेकिन सही देखभाल न हो तो काफी तकलीफदेह बन सकती है। इससे निपटने के लिए घरेलू तरीके आजमाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं....

क्या होते हैं हीट रैशेज और क्यों होते हैं?

हीट रैशेज तब होते हैं जब ज्यादा पसीना निकलने के कारण त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। पसीना अंदर ही फंस जाता है, जिससे स्किन पर छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं। इनमें खुजली और जलन भी होती है, जो दिनभर असहज महसूस कराती है।

PunjabKesari

किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?

आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों का शरीर पित्त प्रकृति का होता है या जिनकी स्किन ज्यादा संवेदनशील होती है, उन्हें हीट रैशेज जल्दी होते हैं। इसके अलावा, जो लोग ज्यादा टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करते हैं या जिनकी त्वचा पर पसीना ज्यादा आता है, उनमें भी यह समस्या अधिक देखी जाती है।

ये भी पढ़ें:   शौक से खा रहे हैं तरबूज? तो पहले जान लें इसके होने वाले नुकसान!

ठंडक देने वाले आसान घरेलू उपाय

हीट रैशेज से राहत पाने के लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे काफी मददगार हो सकते हैं। सबसे पहले, बर्फ के टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर प्रभावित जगह पर हल्के से लगाएं। इससे सूजन और जलन तुरंत कम होती है। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से आराम मिलता है।

एलोवेरा और नीम का इस्तेमाल करें

एलोवेरा और नीम दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और लालपन कम होता है। वहीं नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को इंफेक्शन से बचाते हैं। एक और असरदार उपाय है चंदन और दूध का पेस्ट। चंदन को दूध में घिसकर या चंदन पाउडर में दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और रैशेज वाली जगह पर लगाएं। यह स्किन को ठंडक देता है और जलन कम करता है।

इन लोगों की जान का दुश्मन है ऐलोवेरा, मिसकैरेज से लेकर दिल को लग सकती बीमारियां

मुल्तानी मिट्टी से मिलेगा कूलिंग इफेक्ट

मुल्तानी मिट्टी भी हीट रैशेज के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे पानी में भिगोकर पेस्ट बना लें और सूती कपड़े की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और रैशेज धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। हीट रैशेज से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे बदलाव करें। ज्यादा पानी पिएं, ढीले और सूती कपड़े पहनें, और पसीना आने पर तुरंत साफ करें। कोशिश करें कि स्किन साफ और सूखी रहे।

 

Related News