
नारी डेस्क: आम एक प्रकार का रसीला फल होता है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता हैं। लोग इसे खाना बहुत पसंद करते है, बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इस फल का स्वाद लेता है। इसके मीठे स्वाद के सभी दीवाने होते हैं। आम में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ, विटामिन सी संज्ञानात्मक और तंत्रिका संबंधी कार्यों को भी बेहतर बनाता है और घाव भरने में सहायक होता है। आम को खाने के बाद लोग इसकी गुठली को फेंक देते। लेकिन, आम के साथ-साथ उसकी गुठली के भी बेशुमार फायदें है, जिन्हें अगर आपने जान लिया तो भूलकर भी आम की गुठली को नहीं फेकेंगे। तो आईए जानते हैं आम की गुठली के फायदे...
हैरान कर देंगे आम की गुठली के ये फायदे
आम के साथ उसकी गुठली के भी बेशुमार फायदे हैं, बहुत कम लोग जानते हैं कि आम की गुठली भी सेहत और ब्यूटी के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसे सुखाकर पाउडर, तेल या बटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

पाचन और डायरिया में राहत
आम की गुठली के पाउडर का छाछ या शहद के साथ सेवन दस्त, पेचिश और पुरानी कब्ज की समस्याओं में राहत देता है।
कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण
इसमें मौजूद तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
दांतों की मजबूती
आम की गुठली का मंजन दांतों को कीड़ा लगने (cavities) से बचाने, मसूड़ों को मजबूत करने और पायरिया में उपयोगी है।
डैंड्रफ से राहत दिलाए
सर्दी में ही नहीं गर्मी में भी डैंड्रफ की समस्या होती है और लोग इससे काफी परेशान हो जाते है। आम की गुठली के चूर्ण को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से डैंड्रफ कम होता है और बालों को पोषण मिलता है। यह त्वचा की एलर्जी में भी राहत दे सकती है।

वजन घटाने में सहायक
मोटापा कई बीमारियों का कारण बन सकता है। आम की गुठली मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है, जिससे फैट बर्न होता है और वजन कम करने में सहायता मिलती है।
त्वचा को बनाए साफ और चमकदार
एक्ने और दाग-धब्बों से परेशान लोगों के लिए भी आम की गुठली फायदेमंद है। इसके पाउडर में टमाटर का रस मिलाकर स्क्रब करने से डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ दिखती है। इसका तेल त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है।