20 MAYWEDNESDAY2026 12:45:25 PM
Life Style

इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए आंवला, फायदे की जगह बढ़ सकती है परेशानी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 20 May, 2026 09:34 AM
इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए आंवला, फायदे की जगह बढ़ सकती है परेशानी

नारी डेस्क: आंवला को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसे खास स्थान दिया गया है। विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर आंवला इम्यूनिटी मजबूत करने, पाचन सुधारने और त्वचा-बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। यही वजह है कि लोग इसे जूस, मुरब्बा, चूर्ण या कच्चे रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि, हर चीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती। कुछ लोगों के लिए आंवला नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। अगर शरीर की कुछ खास परिस्थितियों में इसका सेवन किया जाए तो फायदे की जगह दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को आंवला खाने से बचना चाहिए।

 एसिडिटी या पेट की समस्या वाले लोग रहें सावधान

जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी, गैस, सीने में जलन या पेट खराब रहने की शिकायत रहती है, उन्हें आंवला सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। आंवला की तासीर और उसका खट्टापन कई बार एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा सकता है। इससे पेट में जलन, भारीपन और अपच जैसी समस्याएं ज्यादा महसूस हो सकती हैं। खासतौर पर खाली पेट आंवला खाना कुछ लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।

कब्ज से परेशान हैं रोज खाएं 2 आंवले, पूरी बॉडी होगी डिटॉक्स

लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता है, तो उसे आंवला खाने में सावधानी बरतनी चाहिए। माना जाता है कि आंवला ब्लड प्रेशर को और नीचे ले जा सकता है। ऐसे में कमजोरी, चक्कर आना और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जो लोग बीपी कंट्रोल की दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

सर्जरी से पहले आंवला खाना पड़ सकता है भारी

आंवला में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो खून को पतला करने का काम कर सकते हैं। यही वजह है कि जिन लोगों की हाल ही में सर्जरी हुई हो या जिनकी सर्जरी होने वाली हो, उन्हें आंवला खाने से बचना चाहिए। इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है और रिकवरी में दिक्कत आ सकती है। डॉक्टर भी ऑपरेशन से पहले कुछ दिनों तक ऐसी चीजों से दूरी बनाने की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें:  ये आदतें महिलाओं के एग्स को बना रही कमजोर, मां बनना है तो न करें ये गलती

प्रेग्नेंसी और स्तनपान के दौरान ज्यादा सेवन न करें

गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए आंवला पूरी तरह नुकसानदायक नहीं माना जाता, लेकिन इसका अधिक सेवन परेशानी पैदा कर सकता है। जरूरत से ज्यादा आंवला खाने पर पेट दर्द, दस्त या पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान संतुलित मात्रा में ही आंवला खाना बेहतर माना जाता है।

 किडनी स्टोन के मरीजों को बरतनी चाहिए सावधानी

जिन लोगों को किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या है, उन्हें भी आंवला सीमित मात्रा में लेना चाहिए। आंवला में ऑक्सलेट्स पाए जाते हैं, जो कुछ मामलों में पथरी की समस्या को बढ़ा सकते हैं। अगर पहले से ही किडनी से जुड़ी दिक्कत है तो बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा आंवला खाना नुकसान पहुंचा सकता है।

किन लोगों को आंवला नहीं खाना चाहिए? जानिए सेहत को होने वाले नुकसान

एलर्जी की समस्या वाले लोग न करें नजरअंदाज

कुछ लोगों को आंवला खाने से एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है। ऐसे लोगों में खुजली, स्किन रैशेज, सूजन या त्वचा पर लाल चकत्ते जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। अगर आंवला खाने के बाद शरीर में किसी तरह की एलर्जी महसूस हो तो तुरंत इसका सेवन बंद कर देना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

फायदे के लिए सही मात्रा में करें सेवन

आंवला पोषण से भरपूर सुपरफूड जरूर है, लेकिन इसका सेवन हमेशा शरीर की जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर करना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी की दवा ले रहे हैं या पहले से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, तो नियमित रूप से आंवला खाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
  
 
  

Related News