नारी डेस्क : गर्मियों में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर में थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में पोषण से भरपूर Fig यानी अंजीर का सेवन शरीर को ऊर्जा और ताजगी देने में मदद करता है। डॉक्टर के अनुसार, रोज सुबह अंजीर खाने से शरीर को प्राकृतिक एनर्जी मिलती है और दिनभर एक्टिव महसूस होता है। यह फल शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी प्रदान करता है।
अंजीर खाने का सही तरीका
अंजीर का पूरा फायदा पाने के लिए इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट 1 से 2 अंजीर खाएं। जिन लोगों को ज्यादा कमजोरी या थकान महसूस होती है, वे अंजीर को दूध में उबालकर भी खा सकते हैं। पानी में भिगोने से इसकी तासीर संतुलित हो जाती है और शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है।

पाचन को रखे दुरुस्त
अंजीर में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसका सेवन कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। पर इसका सेवन ध्यान से करना चाहिए।
हड्डियों को बनाए मजबूत
अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियों की कमजोरी और दर्द की समस्या को कम करने में भी यह मददगार हो सकता है।
वजन घटाने में मद्द करता है
कम कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण अंजीर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) शरीर की रोग इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई बीमारियों से बचाव मिल सकता है।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद
यह फल बच्चों के शारीरिक विकास के लिए लाभकारी माना जाता है। वहीं बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द और कमजोरी को कम करने में भी अंजीर मदद कर सकता है। दूध के साथ इसका सेवन शरीर को ताकत देता है।
दिल को रखता है स्वस्थ
अंजीर में मौजूद पोषक तत्व दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी सहायक माना जाता है। किसी भी गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य समस्या में अंजीर का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

किन लोगों को अंजीर खाने से बचना चाहिए?
डायबिटीज के मरीज: अंजीर में प्राकृतिक शुगर होती है, इसलिए ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
एलर्जी वाले लोग: जिन लोगों को ड्राई फ्रूट्स या अंजीर से एलर्जी हो, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
किडनी स्टोन की समस्या वाले लोग: अंजीर में ऑक्सलेट पाया जाता है, जो कुछ लोगों में पथरी की समस्या बढ़ा सकता है।
लो ब्लड प्रेशर वाले लोग: अंजीर ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, इसलिए लो बीपी वालों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
पेट की संवेदनशीलता वाले लोग: ज्यादा अंजीर खाने से दस्त, पेट फूलना या गैस की परेशानी हो सकती है।
किसी भी बीमारी या दवा चल रही हो, तो अंजीर का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें। अंजिर की तासीर गर्म होती है तो इसे ध्यान से खाए।