
नारी डेस्क : गर्मियों का मौसम आते ही लोगों का मन ठंडा- ठंडा खाने को करता है। बाजार रसीली और मीठी Lychee से भर जाते हैं। स्वाद में बेहतरीन और पानी से भरपूर लीची न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाती है, बल्कि दिनभर ताजगी का एहसास भी कराती है। ज्यादातर लोग इसे सीधे खाना पसंद करते हैं, लेकिन लीची से कई स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग रेसिपीज भी तैयार की जा सकती हैं। अगर आप इस समर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये 5 टेस्टी लीची रेसिपीज जरूर बनाएं।
लीची शेक
गर्मियों में ठंडा-ठंडा लीची शेक पीने का मजा ही अलग होता है। इसे बनाने के लिए लीची का गूदा, ठंडा दूध, चीनी और बर्फ को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें। यह सवाद होने के साथ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी देता है।

लीची आइसक्रीम
अगर आप घर पर आसान तरीके से आइसक्रीम बनाना चाहते हैं, तो लीची आइसक्रीम बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए लीची का गूदा, क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क को मिलाकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। कुछ घंटों बाद स्वादिष्ट होममेड लीची आइसक्रीम तैयार हो जाएगी।
लीची मॉकटेल
समर पार्टी के लिए लीची मॉकटेल एक परफेक्ट ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए लीची जूस में सोडा, पुदीने की पत्तियां और बर्फ मिलाएं। इसका फ्रेश स्वाद शरीर को तुरंत तरोताजा कर देता है।
लीची कस्टर्ड
गर्मियों में कुछ मीठा और ठंडा खाने का मन हो, तो Lychee Custard एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए वनीला कस्टर्ड तैयार करें और उसमें ताजी लीची के कटे हुए टुकड़े मिला दें। फिर इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सेब, अंगूर या आम जैसे दूसरे फल भी मिला सकते हैं। ठंडा-ठंडा लीची कस्टर्ड गर्मियों में ताजगी और मिठास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देता है।

लीची जेली
इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए लीची के ताजे जूस में जिलेटिन या अगर-अगर मिलाकर कुछ देर के लिए सेट होने रखें। जब यह अच्छी तरह जम जाए, तो इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें। इसका मीठा और फ्रेश स्वाद गर्मियों में ताजगी का एहसास कराता है और हर किसी को पसंद आता है।