30 APRTHURSDAY2026 1:04:39 PM
Life Style

लोगों के ताने और दर्द सहने के बाद भी सरोगेसी नहीं चाहती थी संभावना, फिर अब क्यों लिया ये फैसला?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Apr, 2026 11:48 AM
लोगों के ताने और दर्द सहने के बाद भी सरोगेसी नहीं चाहती थी संभावना, फिर अब क्यों लिया ये फैसला?

नारी डेस्क:  आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जब 'बिग बॉस' फेम संभावना सेठ  के घर खुशियों ने दस्तक दे दी। कई साल से लंबी कोशिशों के बाद वह मां बनने जा रही है।  2024 में संभावना ने  प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, लेकिन उनकी खुशियाें को किसी की नजर लग गई और  3 महीने बाद उनका मिसकैरेज हो गया। इसके लिए उन्होंने  डॉक्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका आईवीएफ 8 बार फेल हुआ था। अब वह सेरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही है।  
PunjabKesari

संभावना सेठ ने बच्चा कंसीव करने में अपनी मुश्किलों के बारे में हमेशा खुलकर बत की है।  एक्ट्रेस ने अपनी एक इंटरव्यू में बताया था कि  कैसे कई लोगों ने उन्हें सरोगेसी का सहारा लेने का सुझाव दिया था। उन्होंने बताया- "हमने सरोगेसी की कोशिश की थी, लेकिन हम सफल नहीं हो पाए। । अब सरोगेसी की कोशिश करना मुमकिन नहीं है, क्योंकि यह बैन है और गैर-कानूनी है। मुझे हैरानी हुई जब लोगों ने मुझे सरोगेसी आज़माने के लिए लिखा, और उन्हें यह पता ही नहीं था।" उन्होंने उस समय कहा था- "भारत में सरोगेसी एक बिज़नेस जैसा बन गया था। किसी को पता ही नहीं चलता था कि पैसा कहां जा रहा है। यही वजह थी कि इसे बैन कर दिया गया। हमने इसकी कोशिश की थी, लेकिन डॉक्टरों ने हमें यह नहीं बताया कि यह क्यों फेल हो गया।"

PunjabKesari
संभावना ने कहा था कि- "भारत के बाहर यह मुमकिन है, लेकिन यह एक महंगा काम है। मैंने तो यहीं IVF करवाया है लेकिन बाहर जैसे दुबई या दूसरे देशों में वे एम्ब्रियो को कैसे ले जाएंगे, इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है न ही यह पता है कि डॉक्टर इसके लिए कोई सुविधा देंगे या नहीं।" उन्होंने कहा था, "जब आप बाहर जाकर सरोगेसी करवाते हैं, तो उसमें बहुत सारी चीज़ें शामिल होती हैं। जब आप इस बारे में सोचते हैं, तो यह एक लंबी प्रक्रिया होती है। शारीरिक रूप से आपको वहां मौजूद रहना पड़ता है; आपको यह जानना ज़रूरी होता है कि सरोगेट कौन है और उसकी सेहत कैसी है। । यह एक अहम फ़ैसला है और एक थकाने वाली प्रक्रिया भी, क्योंकि इसमें कई लोगों की ज़िंदगी जुड़ी होती है।" 
PunjabKesari

 हर तरफ से निराशा मिलने के बाद संभावना ने सेरोगेसी का ही सहारा लिया। कुछ साल पहले एक महिला ने उनके वीडियो में कमेंट किया था कि- "मैं आपको गोद लेने के बारे में सुझाव देना चाहती थी, मैं भी एक गोद लेने वाली मां हूं। आपका दिल बहुत प्यार भरा है और वह बच्चा बहुत खुशकिस्मत होगा जिसे आप मिलेंगी। कृपया इस पर विचार करें और अगर कोई सवाल हो तो मुझे बताएं।" उस कमेंट के जवाब में संभावना ने कहा, "कृपया मुझे बताएं कि गोद लेने की प्रक्रिया क्या है।"  
 

Related News