
नारी डेस्क : जहां हाल ही में मौनी रॉय के 4 साल बाद तलाक की खबरें चर्चा में रहीं, वहीं दूसरी ओर वह लगातार अपने ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के 79वें संस्करण में मौनी रॉय ने अपने शानदार और स्टाइलिश रेड कार्पेट लुक से एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फ्रांस में आयोजित इस इंटरनेशनल इवेंट में उनके एक के बाद एक फैशन अपीयरेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और वह लगातार चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।
रेड कार्पेट पर स्ट्रैपलेस गाउन में बिखेरा जलवा
रेड कार्पेट पर मौनी रॉय ने स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर एंट्री की, जिसमें उनका सिजलिंग और एलिगेंट अवतार देखने को मिला। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मौनी ने इस मौके पर Caroline’s Couture का शैंपेन, न्यूड और गोल्डन टोन वाला गाउन पहना, जो बेहद लग्जरी फील दे रहा था। कॉर्सेट-स्टाइल फिटिंग और जालीदार डिजाइन ने उनके लुक को और भी स्टनिंग बना दिया।

डायमंड ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की रॉयल्टी
अपने इस लुक को उन्होंने डायमंड फ्लोरल नेकलेस और डायमंड वॉच के साथ स्टाइल किया, जिससे उनका ओवरऑल लुक और भी रॉयल और ग्रेसफुल नजर आया। मौनी ने अपने लुक को स्लीक बन हेयरस्टाइल और न्यूड ग्लॉसी मेकअप के साथ पूरा किया, जिसने उनके रेड कार्पेट अवतार को एक परफेक्ट फिनिश दिया।

वायरल हुआ मौनी का रेड कार्पेट लुक
कान्स में मौनी रॉय के लगातार सामने आ रहे लुक्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके फैशन और स्टाइलिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें रेड कार्पेट की हाइलाइट्स में से एक बता रहे हैं।