23 MAYSATURDAY2026 3:47:27 AM
Life Style

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण ? जानिए इसकी तारीख और सही समय

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 May, 2026 07:37 PM
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण ? जानिए इसकी तारीख और सही समय

नारी डेस्क:  साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। पहला सूर्य ग्रहण मार्च में लगा था, और अगस्त में लगने वाला यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों से दिखाई देगा। अगर आप भारत में रहते हैं, तो इस खगोलीय घटना के बारे में आपको जो कुछ भी जानना चाहिए,  जैसे कि यह ग्रहण आपके रहने की जगह से दिखाई देगा या नहीं, और सूतक का समय क्या होगा।


सूर्य ग्रहण की तारीख, समय और सूतक

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे से अगले दिन, 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दें कि हिंदू धर्म में सूतक एक ऐसा समय होता है जो सूर्य और चंद्र ग्रहण से कुछ समय पहले शुरू होता है और ग्रहण के साथ ही समाप्त हो जाता है। इस दौरान पढ़ने, खाने, सोने, मनोरंजन करने या किसी भी शुभ काम जैसी ज़्यादातर सामान्य गतिविधियों से परहेज़ किया जाता है। इस समय, हिंदू परंपरा के अनुसार, गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानियां बरतती हैं और ज़्यादातर मंदिर बंद रहते हैं।


इन देशों में दिखार्द देगा ग्रहण

भारतीय मानक समय के अनुसार, यह ग्रहण रात में होगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान, चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुज़रेगा। हालाकि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकेगा। परिणामस्वरूप, सूर्य के चारों ओर एक चमकीली अंगूठी दिखाई देगी। इसे आमतौर पर ‘रिंग ऑफ़ फ़ायर’ भी कहा जाता है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा, जिसमें यूरोप के कई देश, कनाडा, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आर्कटिक क्षेत्र, उत्तरी स्पेन, अटलांटिक महासागर क्षेत्र और रूस का उत्तर-पूर्वी हिस्सा शामिल हैं।
 

Related News