22 MAYFRIDAY2026 8:02:13 PM
Nari

गर्मियों में बालों से दूर करें पसीना, शहनाज़ हुसैन

  • Edited By Monika,
  • Updated: 22 May, 2026 02:00 PM
गर्मियों में बालों से दूर करें पसीना, शहनाज़ हुसैन

नारी डेस्क : हेयरफॉल की वजह वैसे तो कई होती हैं पर सबसे आम होती है पसीना। गर्मी में मौसम के अलावा बारिश के मौसम में इस समस्या का सामना करना पड़ता है। गर्मियों के दिन शुरू हो चुके हैं। तेज धूप, गर्मी और पसीने वाले इस मौसम में बालों की सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। गर्मियों में पसीने के कारण बालों में रुसी और चिकनाई बढ़ जाती है  जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं और बालों का झड़ना शुरू हो जाता है  इसलिए गर्मियों में सिर पर अत्यधिक तेल के उपयोग से बचना चाहिए और  बालों को कंडीशनर के साथ धोना चाहिए।

PunjabKesari

कामकाज के सिलसिले में हमे अक्सर बाहर निकलना पड़ता है और दोपहर के समय  सूरज की तेज  किरणों के संपर्क में रहने से  आपके स्कैल्प और बालों के स्ट्रैंड्स की नमी कम हो जाती है।  जिसके कारण बाल सुस्त और सूखे हो जाते हैं। इससे बाल अधिक भंगुर हो जाते हैं और बालों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में बालों में पसीना आता है तो पसीने में बिद्यमान लेक्टिक एसिड बालों में मौजूद केराटिन के साथ मिलकर बालों और खोपड़ी को खराब करता है। इससे बाल झड़ने लगते हैं।इसी तरह पसीना बालों की जड़ों में जमकर बालों को नुकसान करता है। पसीना आने की वजह से बालों से बदबू आती है और बाद में डैंड्रफ भी होने लगता है। यह सब कुछ आपके बालों को खराब करता है।

पसीने से त्वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं

इससे बालों को ठीक से ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते हैं और बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं। बालों में जमा पसीना  खोपड़ी पर पहले से जमा बैक्टीरिया के साथ मिल जाता है और फंगल संक्रमण का कारण बनता है जोकि  बालों के झड़ने का कारण बनती है। जब पसीना खोपड़ी पर गुच्छे के साथ मिल जाता है तो यह छिद्रों को अवरुद्ध कर सकता है और बालों के रोम को निष्क्रिय कर सकता है। इससे काफी हद तक बाल झड़ने की समस्या  हो सकती है।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

स्कैल्प की मसाज

बालों के रोम में उचित रक्त संचार के लिए स्कैल्प की तेल से मसाज। आंवला हॉट ऑयल ट्रीटमेंट/हेयर मास्क। काफी मददगार साबित होती है। यह बालों में नमी प्रदान करते हैं, बालों को पोषण प्रदान करते हैं, बालों की गन्दगी और बिषाक्त तत्वों को हटाने में मदद करते हैं जिससे बाल मजबूत होते हैं। बालों को प्रकृतिक रूप में नमी बनाए रखने के लिए गर्मियों में रोजाना 2.3 लीटर पानी पीना चाहिए। जिससे स्कैल्प में पौषक तत्वों का नियमित संचार होता है और रुसी जैसी समस्या से मुक्ति मिलती है। 

PunjabKesari

एलोवेरा लगाए

बालों खोपड़ी की प्रकृतिक नमी बनाये रखने में काफी मददगार साबित होता है जिससे बाल कोमल और मजबूत होते हैं। इसके लिए एलोवेरा की पत्तियों को स्कैल्प में आहिस्ता से रब करें और इसके आधा घण्टा बाद ताजे साफ पानी से धो डालें। गर्मियों में स्कैल्प में बहुत ज्यादा खुजली होती है तो टाइट हेयर स्टाइल, पोनीटेल या जूड़ा न बनाएं और न ही बालों को बांध कर रखें  क्योंकि यह पसीने को बालों में रोक देते हैं जिससे बालों में गन्दगी जमा हो जाती है जोकि बालों के झड़ने का कारण बनते है। हवा के प्रबाह को बढ़ाने के लिए बालों को खुला छोड़े तो बेहतर होगा।

यें भी पढ़ें : Heatwave और तेज गर्मी से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का रिस्क, ऐसे करें बचाव

हीट-स्टाइलिंग टूल्स से बचें

बालों को सुखाने के लिए हेअर ड्रायर, रासायनिक हीट स्टाइलिंग टूल के उपयोग की बजाय तौलिये का उपयोग करें। हेयर ड्रायर और हेयर स्ट्रेटनर जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से आपके बालों को अधिक नुकसान होगा, क्योंकि उच्च तापमान और उच्च आर्द्रता के कारण आपके बाल पहले से ही सूखे होते हैं। सेब का  सिरका पसीने को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। यह स्कैल्प के पीएच बैलेंस को ठीक करता है और पसीने के स्राव में कमी लाता है। गर्म पानी में एप्पल साइडर सिरका एक चम्मच डालकर अपने सिर  की मालिश करें। फिर इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें  और बाद में ताजे पानी से धो डालें गर्मियों के मौसम में बालों की अच्छी सेहत के लिए हाइड्रेट रहने के साथ .साथ अच्छा आहार खाएं जैसे सलाद, फल, सब्जियां,  जूस इत्यादि। मसालेदार भोजन से आपको अधिक गरमी महसूस होती है जिससे अधिक पसीना आता है। 

PunjabKesari

कॉफी में मौजूद कैफीन से आपके हृदय की गति बढ़ जाती है व रक्तचाप के स्तर में भी फर्क पड़ता है इसलिए आपके पसीने की ग्रंथिया सक्रिय हो जाती हैं। सुनिश्चित करें कि गर्मियों में आपके आहार में आयरन या प्रोटीन की कमी न हो। आपको प्रोसेस्ड, जंक फूड से बचने की जरूरत है क्योंकि इसमें खराब कार्ब्स और बहुत सारी चीनी होती है जो न केवल आपके स्कैल्प के लिए बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी खराब है। बालों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए बादामए काजू और अखरोट जैसे खाद्य पदार्थों में मेवे शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से बालों के रोमकूप घने होते हैं और गर्मियों में बालों का गिरना नियंत्रित होता है। डेयरी उत्पाद भी विटामिन बी का एक बड़ा स्रोत हैं जो बालों के झड़ने से लड़ने के लिए जाना जाता है। हफ्ते में एक या दो बार बालों को गुलाब जल से धोना चाहिए। इससे बाल खुशबूदार और बहुत ही खूबसूरत हो जाते है। इसके साथ ही बालों में बदबू और चिपचिपाहट दूर हो जाती है।

लेखिका - अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ  

Related News