28 MAYTHURSDAY2026 3:09:29 AM
Nari

हाथ में कृष्ण बांसुरी, माथे पर सजा मोर पंख, Cannes में राधा रानी बनकर आई बिहार की बेटी Sanya

  • Edited By Monika,
  • Updated: 26 May, 2026 01:16 PM

नारी डेस्क : कांस फिल्म फेस्टिवल में कई इंडियन सेलिब्रिटीज ने भगवान के प्रति अपनी आस्था फैशन के जरिए दिखाई। फिर चाहे वो आरती खेत्रपाल हो या अंजलि फोगाट, तमाम ऐसी सेलिब्रिटीज है जिन्होंने कांस के रेड कार्पेट पर सनातन धर्म को बखूबी से रिप्रेजेंट किया। जबकि राधा रानी बनकर बिहार की बेटी सान्या ठाकुर ने सबका ध्यान खींच लिया। फ्रेंच रिवेरा में हर कोई उन्हीं को निहारता रहा।

PunjabKesari

दरअसल, सान्या ने पैस्टल फ्लावर वर्क वाला हैवी लहंगा पहना था जिसपर मिरर वर्क, भारतीय कलाकारी की झलक दिखी। हाथ में बांसुरी, सान्या ने बालों में फूल, माथा पट्टी के साथ लगा मोर पंख, माथे और आंखों के किनारों पर कुमकुम से बनाई गई पारंपरिक फूलों वाली बिंदी जोकि उन्हें बिल्कुल राधा रानी लुक दे रही थी। हाथों में आलता, नाक में नथनी और गोल्डन हाथफूल से लुक कंप्लीट किया। सान्या के लुक की सबसे खास बात थी कि उनका पूरा लुक राधा रानी से प्रेरित था। कृष्ण भक्ति में डूबी सान्या ठाकुर का पूरा लुक भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शा रहा था।

PunjabKesari

एक्ट्रेस के मुताबिक, भारतीय आध्यात्मिकता और सनातन संस्कृति से दुनिया को जोड़ने की शक्ति रखते है और Cannes जैसा मंच इस संदेश को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का सबसे सुंदर माध्यम है। सान्या ठाकुर ने कहा कि उनके लिए Cannes में यह प्रस्तुति केवल फैशन नहीं बल्कि शांति, प्रेम, सकारात्मकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश थी। 

PunjabKesari

ऐसे में हर कोई सर्च कर रहा है कि आखिर सान्या ठाकुर है कौन जिसने राधा रानी के लुक को इतने खूबसूरत अंदाज में इंटरनेशनल मंच पर रिप्रेंजेंट किया। दरअसल, सान्या ठाकुर एक एक्ट्रेस और मॉडल है जोकि बिहार की रहने वाली है। सान्या फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' (2019) में काम किया है।

PunjabKesari

इसके अलावा, वह एमएक्स प्लेयर की फिल्म 'डिसकनेक्ट' (Disconnect) में मुख्य भूमिका और हॉटस्टार की वेब सीरीज 'दिल बेकरार' (Dil Bekarar) में भी नज़र आ चुकी हैं। सान्या ने तेलुगु और तमिल फिल्में भी की। एक्टिंग से पहले सान्या ने 4 साल थिएटर से जुड़ी रही। इसके अलावा वह प्रोफेशनल कथक डांसर है। उन्होंने घुड़सवारी व योग में भी महारत हासिल कर रखी है।

Related News