
नारी डेस्क : बोर्ड परीक्षा का पेपर देना हर छात्र के लिए आसान नहीं होता। इसमें बच्चों की मेहनत के साथ-साथ किस्मत भी काफी हद तक तय करती है कि कितने नंबर आएंगे। रिजल्ट हर छात्र के जीवन का अहम हिस्सा होता है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई एक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। 12वीं के एक छात्र ने दावा किया कि कम नंबर आने के बाद उसके पिता इतने नाराज हो गए कि उन्होंने उसका लैपटॉप तोड़ दिया और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया।

नंबर कम आने पर सब कुछ झेल रहा हूं!
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छात्र ने अपनी आपबीती साझा करते हुए टूटे हुए लैपटॉप की तस्वीर भी पोस्ट की। छात्र के मुताबिक, उसे 12वीं बोर्ड परीक्षा में 57.4 प्रतिशत अंक मिले थे। रिजल्ट देखने के बाद उसके पिता ने उससे उसका कमरा और बेड तक छीन लिया और जमीन पर सोने को कहा। छात्र ने पोस्ट में लिखा कि उसके पिता ने उसे सिर्फ डांटा ही नहीं, बल्कि बेइज्ज भी किया। हाथ भी उठाया और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया। उसने बताया कि वह इस पूरे घटना से बुरी तरह टूट चुका है।

यूजर्स ने कहा जरूरत से ज्यादा दबाव डालना गलत
पोस्ट वायरल होने के बाद हजारों यूजर्स ने छात्र के समर्थन में प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने कहा कि कम नंबर किसी की काबिलियत तय नहीं करते और बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालना गलत है। एक यूजर ने लिखा, “मैं खुद मैथ में फेल हुआ था, लेकिन मेरे पिता ने हमेशा मेरा साथ दिया।” वहीं दूसरे यूजर ने छात्र को हिम्मत देते हुए कहा, “आज मुश्किल समय है, लेकिन एक दिन तुम जरूर सफल होकर खुद को साबित करोगे।
