27 APRMONDAY2026 7:54:20 PM
Nari

Heat Stroke: गर्मी में रात को भी हो सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे करें बचाव

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 27 Apr, 2026 05:50 PM
Heat Stroke: गर्मी में रात को भी हो सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे करें बचाव

नारी डेस्क: इन दिनों गर्मी काफी बढ़ गई है। तेज धूप और लू की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) का भी खतरा बढ़ जाता है। हीट स्ट्रोक गर्मी के मौसम में होने वाली एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर उसे नियंत्रित नहीं कर पाता। इसका खतरा सिर्फ दिन में ही नहीं गर्मी के मौसम में रात को भी बढ़ जाता है। ये एक खतरनाक स्थिति है, जिसका समय पर इलाज होना बेहद जरूरी है। इसलिए कुछ उपाय अपनाकर आप इस खतरे से बच सकते है। चलिए जानते है हीट स्ट्रोक से बचाव कैसे करें...

रात में क्यों बढ़ जाता है खतरा?

यहां सबसे पहले ये भी जानना जरूरी है कि हीट स्ट्रोक का खतरा रात में क्यों बढ़ जाता है। ये खतरा इसलिए बढ़ जाता है, क्योंकि दिनभर की गर्मी और तेज धूप की वजह से शरीर को ठंडा होने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। पसीना भी नहीं सूख पाता तो शरीर का तापमान कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, बंद कमरों या बिना वेंटिलेशन वाले स्थानों में सोने से भी गर्मी और बढ़ सकती है। गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है, जब लोग कम पानी पीते है तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इन सभी कारणों की वजह से रात में भी हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है।

PunjabKesari

किन लोगों को होता है ज्यादा खतरा

हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा हाई ब्लड प्रेशर (BP) वाले लोग, डायबिटीज के मरीज, दिल की बीमारी वाले, ज्यादा धूम्रपान या शराब पीने वाले, मोटापा और कम शारीरिक गतिविधियां वाले लोगों को ज्यादा होता है। अगर आपको रात में अचानक एक तरफ शरीर में कमजोरी या सुन्नपन महसूस हो, बोलने में परेशानी या शब्द स्पष्ट न निकलना, चेहरे का एक हिस्सा टेढ़ा दिखना, तेज सिरदर्द या चक्कर आना, अचानक धुंधला दिखने लगे तो इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज कराएं।

PunjabKesari

हीट स्ट्रोक से कैसे करें बचाव?

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे तेज धूप में आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। रात को कमरे को ठंडा और हवादार रखें। सोने से पहले और बीच-बीच में पानी पीते रहें, ताकि शरीर को किसी तरह की कोई समस्या न हो। गर्मी में हल्के और  और ढीले कपड़े पहने। इससे आपको अच्छी नींद आएंगी और गर्मी भी महसूस नहीं होगी। ज्यादा गर्मी महसूस होने पर तुरंत उपाय करें और शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करें। ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल में रखें, 
सोने से पहले भारी खाना और ज्यादा नमक से बचें, रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें, धूम्रपान और शराब से दूरी रखें, समय पर दवाइयां लें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस तरह आप हीट स्ट्रोक के खतरे से बच सकतें है।  

Related News