नारी डेस्क: गर्मियों में राहत देने वाले फलों की बात हो और Watermelon का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में तरबूज का नाम सबसे ऊपर आता हैं। गर्मी से राहत देने वाला ठंडक और पानी से भरपूर यह फल हर थाली में जगह बना ही लेता हैं। लगभग 90 % पानी से भरपूर तरबूज गर्मियों में डिहाइड्रेशन कि प्रॉब्लम से हमारे बॉडी को बचाता हैं साथ ही ठंडक भी देता हैं। लेकिन हर अच्छी चीज के जहा फायदे हैं वही इसके नुकसान भी , खास कर के तब जब आप तरबूज के साथ कुछ चीज़ों का सेवन करते हैं तो चालिए आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में यह बातएंगे की तरबूज को किन चीज़ों के साथ नहीं खाना चाहिए।
हालिया घटना ने बढ़ाई चिंता
हाल ही में मुंबई से आई एक दुखद घटना ने लोगों को चौंका दिया, जहां एक परिवार के सदस्यों की तबीयत तरबूज खाने के बाद बिगड़ गई। बताया गया कि उन्होंने पहले भारी खाना खाया और उसके बाद तरबूज खाया। इस घटना के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर तरबूज खाने का सही तरीका क्या है और किन चीजों के साथ इसे खाने से बचना चाहिए।

तरबूज खाने का सही समय और तरीका
तरबूज हमेशा ताजा ही खाना चाहिए। कटे हुए तरबूज को लंबे समय तक फ्रिज में रखने या खुले में छोड़ने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जैसे साल्मोनेला या ई. कोलाई, जो पेट के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इसे सुबह या दिन में खाना सबसे बेहतर माना जाता है। शाम या रात में, खासकर भारी भोजन के तुरंत बाद तरबूज खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन पर असर पड़ सकता है।
हाई प्रोटीन फूड्स के साथ न करें सेवन
तरबूज हल्का और जल्दी पचने वाला फल है, जबकि प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे चिकन, अंडा, मछली या पनीर पचने में समय लेती हैं। दोनों को साथ या एक के तुरंत बाद खाने से पेट में गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
तरबूज के बाद तुरंत पानी पीना
कई लोग तरबूज खाने के बाद तुरंत पानी पी लेते हैं, लेकिन यह आदत सही नहीं है। तरबूज पहले से ही पानी से भरपूर होता है। इसके बाद पानी पीने से पेट फूल सकता है और पाचन गड़बड़ा सकता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ कॉम्बिनेशन से बचें
दूध, दही या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ तरबूज खाना भी सही नहीं माना जाता। तरबूज पेट के एसिड को पतला कर देता है, जिससे डेयरी चीजों को पचाने में दिक्कत हो सकती है। इसका नतीजा पेट दर्द, गैस या भारीपन के रूप में सामने आ सकता है।
खट्टे फलों के साथ भी न करें सेवन
संतरा, नींबू, मौसमी जैसे खट्टे फलों के साथ तरबूज खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है, उन्हें इस तरह के कॉम्बिनेशन से दूर रहना चाहिए। तरबूज से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे सही तरीके से खाने की जरूरत है। सही समय, सही मात्रा और सही कॉम्बिनेशन का ध्यान रखा जाए, तो यह फल गर्मियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।