11 NOVWEDNESDAY2026 3:54:09 PM
Nari

पेट के कैंसर से गई TikTok Star की जान, इस गलती के कारण युवाओं को हो रहा Stomach Cancer

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Nov, 2026 07:08 PM
पेट के कैंसर से गई TikTok Star की जान, इस गलती के कारण युवाओं को हो रहा Stomach Cancer

नारी डेस्क: टिकटॉक क्रिएटर मार्सेल जॉनसन का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे 15 महीने से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी, टेलर जॉनसन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद, शाम 4:45 बजे उनका निधन हो गया। मार्सेल जो पांच बच्चों के पिता थे, को अगस्त 2025 में कैंसर होने का पता चला। अपने इलाज के दौरान, वह अपनी सेहत के सफर का ब्यौरा रखते रहे और सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ अपडेट साझा करते रहे।

PunjabKesari
पिछले साल मिली थी कैंसर की जानकारी

दिवंगत मार्सेल जॉनसन मिशिगन के रहने वाले थे, टिकटॉक स्टार रहे मार्सेल ने टेलर जॉनसन से शादी की थी, जिनसे उनके पांच बच्चे हैं। इस जोड़े ने 2023 में एक निजी समारोह में शादी की थी। मार्सेल मिशिगन के माउंट क्लेमेंस में 'लिल डैडीज़ चीज़केक्स' (Lil Daddy's Cheesecakes) के मालिक थे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शादी के दौरान ही इस बिज़नेस की शुरुआत की थी। अगस्त 2025 में मार्सेल को पेट के कैंसर का पता चला। उन्होंने इस मुश्किल सफर के हर कदम पर अपने फॉलोअर्स को भी साथ रखा। 


देर से कैंसर का पता चलना है चिंता का कारण

मार्सेल जॉनसन की मौत ने एक बार फिर युवाओं में कैंसर के मामलों और शुरुआती चेतावनी के संकेतों को समय रहते पहचानने के महत्व की ओर ध्यान खींचा है। ऐसे में डॉक्टर ने समझाया- दुनिया भर में पेट के कैंसर के मामलों में कुल मिलाकर कमी आ रही है। हालांकि 50 साल से कम उम्र के लोगों में कुछ क्षेत्रों में इसके मामले बढ़ रहे हैं, और इस तरह के कैंसर अक्सर अधिक आक्रामक होते हैं।  इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (H. pylori) संक्रमण का इलाज न होना, धूम्रपान, नमक की अधिक मात्रा वाला खान-पान, अचार, स्मोक्ड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ, मोटापा, शराब का सेवन और पारिवारिक इतिहास शामिल हैं। कम उम्र के मरीजों में बीमारी का देर से पता चलना एक बड़ी चिंता का विषय है। युवाओं में, लक्षणों को अक्सर एसिडिटी, अपच या तनाव मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। नतीजतन, बीमारी का पता तब तक नहीं चल पाता जब तक कि वह काफी आगे न बढ़ जाए।


पेट के कैंसर के चेतावनी संकेत 

पेट के कैंसर के लक्षण ऐसे हो सकते हैं जिन्हें आसानी से सामान्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (पाचन तंत्र संबंधी) समस्याएं समझ लिया जाए। लगातार अपच: अपच या पेट के ऊपरी हिस्से में बेचैनी, जो दो-तीन सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहे या बार-बार होती रहे, भोजन के कुछ ही निवाले खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होना चिंता का विषय है।  बार-बार जी मिचलाने या उल्टी आने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मल का रंग काला और चिपचिपा होना, या उल्टी में खून आना भी इसका लक्षण है। भोजन या तरल पदार्थ निगलने में परेशानी होने पर डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।  लगातार रहने वाली एसिडिटी का इलाज बार-बार खुद से दवाइयां (सेल्फ-मेडिकेशन) लेकर नहीं करना चाहिए।
 

Related News