13 MARFRIDAY2026 4:08:13 PM
Life Style

तनाव और थकान के दौर में बढ़ रहा Sleep Tourism, सुकून भरी नींद के लिए लोग कर रहें ये काम

  • Edited By Monika,
  • Updated: 13 Mar, 2026 02:54 PM
तनाव और थकान के दौर में बढ़ रहा Sleep Tourism, सुकून भरी नींद के लिए लोग कर रहें ये काम

नारी डेस्क : तेज़ रफ्तार जिंदगी, काम का दबाव और मोबाइल के लगातार आते नोटिफिकेशन ने लोगों की नींद पर गहरा असर डाला है। इसी वजह से अब दुनियाभर में ‘स्लीप टूरिज्म’ का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लोग बेहतर और सुकून भरी नींद के लिए खासतौर पर छुट्टियां प्लान कर रहे हैं। ट्रैवल सर्च प्लेटफॉर्म Skyscanner की 2025-2026 ट्रैवल ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, आज कई लोग ऐसी जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं जहां उन्हें शांति, आराम और गहरी नींद मिल सके।

क्या है स्लीप टूरिज्म?

स्लीप टूरिज्म एक नया वेलनेस ट्रेंड है, जिसमें होटल और रिसॉर्ट मेहमानों को सामान्य सुविधाओं के बजाय खास ‘स्लीप पैकेज’ प्रदान करते हैं। इन पैकेजों में बाहरी शोर से दूर शांत वातावरण, विशेष रूप से डिजाइन किए गए गद्दे और तकिए, स्लीप थेरेपी और रिलैक्सेशन सेशन, योग-ध्यान, स्पा ट्रीटमेंट और ऐसी डाइट शामिल होती है जो अच्छी नींद लाने में मदद करती है। इन सभी सुविधाओं का उद्देश्य लोगों को तनाव से दूर रखकर उन्हें गहरी और सुकून भरी नींद दिलाना होता है।

PunjabKesari

सुकून भरी नींद के लिए मशहूर जगहें

दुनिया में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो स्लीप टूरिज्म के लिए खासे लोकप्रिय हो रहे हैं।
ऋषिकेश (Rishikesh), भारत: गंगा किनारे की शांति और योग-ध्यान के माहौल के कारण यह स्थान मानसिक सुकून और गहरी नींद के लिए प्रसिद्ध है।
स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) : यहां की ताजी हवा, बर्फीले पहाड़ और शांत वातावरण अनिद्रा से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
कोस्टा रिका (Costa Rica): प्रकृति के बीच बने ईको-लॉज और हरियाली से घिरा माहौल आरामदायक नींद के लिए आदर्श माना जाता है।
आइसलैंड (Iceland) : ठंडी जलवायु और शांत रातें यहां लंबी और गहरी नींद लेने के लिए बेहतरीन माहौल बनाती हैं।

PunjabKesari

क्यों बढ़ रही है इसकी जरूरत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक आधुनिक जीवनशैली में नींद की कमी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। Indian Journal of Sleep Medicine में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के करीब 64% शहरी लोग सुबह 7 बजे से पहले उठ जाते हैं, जबकि लगभग 61% लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती। विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी होती है, लेकिन तनाव, काम का दबाव और डिजिटल उपकरणों के अधिक इस्तेमाल के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। यही वजह है कि अब लोग सुकून भरी नींद पाने के लिए स्लीप टूरिज्म जैसे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

PunjabKesari

शरीर और दिमाग को ‘रीसेट’ करने का नया तरीका

लगातार काम और तनाव के कारण लोग मानसिक और शारीरिक थकान महसूस करने लगे हैं। ऐसे में स्लीप टूरिज्म लोगों को डिजिटल डिटॉक्स, मानसिक शांति और बेहतर नींद का अवसर देता है। यही वजह है कि आने वाले समय में स्लीप टूरिज्म को वेलनेस टूरिज्म का एक बड़ा ट्रेंड माना जा रहा है।
 

Related News