02 APRTHURSDAY2026 11:49:48 AM
Nari

सोना-चांदी महंगा या सस्ता हुआ? आज के लाइव भाव की पूरी रिपोर्ट

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 07 Mar, 2026 01:01 PM
सोना-चांदी महंगा या सस्ता हुआ? आज के लाइव भाव की पूरी रिपोर्ट

नारी डेस्क: आज 7 मार्च 2026 को सोना और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। अगर आप गहना खरीदने या निवेश के लिए सोना-चांदी लेने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आज का ताजा भाव जानना जरूरी है। वैश्विक और घरेलू बाजारों (MCX) में सोना और चांदी रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष, बढ़ती महंगाई और निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति तलाश के कारण सोने और चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं।

आज का ताजा भाव (7 मार्च 2026)

सोना: 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी: 2.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

सोना और चांदी दोनों ही निवेश और महंगाई के खिलाफ सुरक्षा (Hedge) का अच्छा साधन माने जाते हैं।

महंगाई और निवेश में सोने का महत्व

 कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दुनियाभर में महंगाई बढ़ने का खतरा है। सोना हमेशा महंगाई से बचाव का मजबूत साधन रहा है। भारत, चीन और पोलैंड जैसे देशों के केंद्रीय बैंक लगातार अपने स्वर्ण भंडार बढ़ा रहे हैं, जिससे वैश्विक मांग और कीमतों को सहारा मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक भू-राजनीतिक अस्थिरता कम नहीं होती, सोने की तेजी जारी रह सकती है। कुछ विश्लेषकों के अनुमान के अनुसार 2026 के अंत तक सोने का भाव $6,000 प्रति औंस तक पहुँच सकता है।

Gold Price Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना,रेट में आई बड़ी गिरावट, देखें आज की नई कीमतें

ये भी पढ़ें:  ये 7 Financial Habits आपको गरीब नहीं रहने देगी, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती!

निवेशकों के लिए सुझाव

गोल्ड ETF या डिजिटल गोल्ड में निवेश करना सुरक्षित विकल्प हो सकता है। पुराने निवेशक पोर्टफोलियो बैलेंस करने के लिए सोने को होल्ड करना लाभकारी हो सकता है। सोना सिर्फ आभूषण नहीं है, बल्कि आर्थिक संकट में सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद साथी है।

प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

आज 7 मार्च 2026 को प्रमुख शहरों में सोने का भाव इस प्रकार है: पटना में 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,460 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹15,125 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹12,328 प्रति ग्राम है। अयोध्या में 24 कैरेट ₹16,380, 22 कैरेट ₹15,015 और 18 कैरेट ₹12,288 प्रति ग्राम है। औरंगाबाद में 24 कैरेट ₹16,364, 22 कैरेट ₹15,000 और 18 कैरेट ₹12,273 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। अमृतसर और अलीगढ़ में 24 कैरेट ₹16,380, 22 कैरेट ₹15,015 और 18 कैरेट ₹12,288 प्रति ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट ₹16,370, 22 कैरेट ₹15,005 और 18 कैरेट ₹12,278 प्रति ग्राम है। अमरावती में 24 कैरेट ₹16,364, 22 कैरेट ₹15,000 और 18 कैरेट ₹12,273 प्रति ग्राम है। आगरा और कानपुर में 24 कैरेट ₹16,380, 22 कैरेट ₹15,015 और 18 कैरेट ₹12,288 प्रति ग्राम है।

आज सोने-चांदी के दाम निवेशकों और गहना खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रहे हैं। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा भाव और वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर फैसला करें।  

Related News