24 MARTUESDAY2026 11:06:01 AM
Life Style

रश्मिका-विजय का संगीत लुक वायरल: फेयरीटेल प्रिंस-प्रिंसेस जैसा रॉयल अंदाज

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 03 Mar, 2026 02:49 PM
रश्मिका-विजय का संगीत लुक वायरल: फेयरीटेल प्रिंस-प्रिंसेस जैसा रॉयल अंदाज

नारी डेस्क: अपने वेडिंग लुक से सबका दिल जीतने के बाद, अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का संगीत लुक भी सबको आकर्षित कर गया है। दोनों ने इस मौके पर किसी मॉडर्न फेयरीटेल के प्रिंस और प्रिंसेस की तरह खुद को तैयार किया और अपने स्टाइल और डांस मूव्स से सबका ध्यान खींचा। रश्मिका के चमचमाते लहंगे और विजय के शाही केप के साथ उनका कॉम्बिनेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

संगीत समारोह और ग्रैंड एंट्री

26 फरवरी को हुई 'विरोश' की शाही शादी से पहले, 24 फरवरी को उनका ग्रैंड संगीत समारोह हुआ। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन और पूरा परिवार डांस और मनोरंजन का हिस्सा बने, लेकिन कपल का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दोनों ने इस इवेंट में शाही और स्टाइलिश एंट्री ली, जो किसी फिल्म सीन जैसी लग रही थी।

PunjabKesari

विजय का प्रिंस वाला लुक

विजय देवरकोंडा ने ब्लू, ब्लैक और पाउडर ब्लू कलर के साथ गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाला लुक अपनाया। उन्होंने डीप वी नेक क्रॉप शर्ट, मैचिंग पैंट और ऊपर से लॉन्ग बंदगला जैकेट पहनी। विजय ने अपने लुक को पाउडर ब्लू केप के साथ और भी शाही बनाया, जिस पर गोल्डन सेक्विन और एम्ब्रॉयडरी पैटर्न की डिटेलिंग थी। कंधों पर चेन जैसी डिजाइन और एमराल्ड नेकपीस ने लुक में ड्रामा और ग्लैमर दोनों बढ़ा दिए।

ये भी पढ़ें:  विजय देवरकोंडा की शादी में कासु माला से बाजूबंद तक ज्वेलरी में क्या-क्या था खास

रश्मिका का ड्रीमी और शाही लुक

रश्मिका मंदाना ने भी अपने लुक में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनका हेवी एम्बेलिश्ड लहंगा सेक्विन और स्टोन वर्क से सजा था, जो लाइट पड़ते ही चमक उठता था। लहंगा फ्लेयर्ड शरारा स्टाइल में था, जिससे डांस करना आसान और आरामदायक हुआ। लहंगे के साथ ब्लाउज भी मैचिंग रखा गया था, जिसमें डीप यू नेक, सिल्वर सेक्विन, बीड्स और स्टोन वर्क शामिल था। हाफ स्लीव्स और लीफ डिज़ाइन बॉर्डर इसे क्लासी और ग्लैमरस बनाते हैं।

PunjabKesari

केप और दुपट्टा स्टाइल

रश्मिका ने अपने देसी ग्लैम लुक को मैचिंग दुपट्टा और केप के साथ पूरा किया। दुपट्टे का ड्रेपिंग स्टाइल शानदार था, जिसमें बॉर्डर पर टसल और शीयर फैब्रिक पर सितारों जैसी डिटेलिंग थी। केप को ब्लाउज से अटैच कर बैक साइड से ड्रेप किया गया, जिससे लुक में ड्रामेटिक वाइब्स और यूनिक टच आया।

जूलरी और मेकअप

रश्मिका ने डायमंड जूलरी के साथ अपने लुक को और शाइनिंग बनाया। स्टेटमेंट नेकपीस, टीयर ड्रॉप इयररिंग्स, ईयरकफ और हाथफूल ने लुक को क्लासी और परफेक्ट बनाया। बालों को स्लीक बन में बांधकर स्टोन एक्सेसरीज से सजाया गया और मेकअप सटल रखा गया।

PunjabKesari

संगीत लुक से प्रेरणा

यदि आप भी रश्मिका-विजय की तरह क्लासी लुक अपनाना चाहते हैं तो शिमरी लहंगा चुनें जो लाइट में ग्लो करे। दुपट्टे की जगह केप स्टाइल ट्राई करें। पार्टनर के साथ कलर कंट्रास्ट का ध्यान रखें। स्टेटमेंट जूलरी चुनें, ताकि लुक में ग्लैमर और क्लासी बैलेंस बने। लड़के भी केप अटैच कर सकते हैं, जिससे शाही और यूनिक लुक मिलता है।  

 
 

Related News