02 MARMONDAY2026 6:05:23 PM
Nari

चंद्रग्रहण की वजह से बदला मां गंगा की आरती का समय, 35 साल में छठी बार हुआ ऐसा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Mar, 2026 04:33 PM
चंद्रग्रहण की वजह से बदला मां गंगा की आरती का समय, 35 साल में छठी बार हुआ ऐसा

नारी डेस्क: तीन मार्च को वर्ष का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है जिसको ध्यान में रखते हुए दशाश्वमेध घाट पर विश्व-विख्यात मां गंगा की दैनिक आरती का समय बदल दिया गया है। सामान्यत: शाम 6:15 बजे शुरू होने वाली यह आरती अब शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होगी, जो ग्रहण के मोक्ष काल (समापन) के बाद होगी। 

PunjabKesari
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण काशी में मां गंगा की आरती का समय परिवर्तित किया गया है। भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46-47 मिनट के आसपास समाप्त होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से लागू हो जाता है, इसी कारण आरती का समय बदला गया है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2025 में 7 सितंबर को चंद्रग्रहण के कारण मां गंगा की दैनिक आरती दोपहर 12 बजे संपन्न कराई गई थी। यह बदलाव 35 वर्षों में छठी बार हो रहा है। इससे पहले 28 अक्तूबर 2023, 16 जुलाई 2019, 27 जुलाई 2018 और 7 अगस्त 2017 को भी चंद्रग्रहण के कारण आरती समय में बदलाव किया गया था। 
 

Related News