
नारी डेस्कः नीता और मुकेश अंबानी अक्सर अपने कामों के चलते लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन टीना अंबानी भी बिजनेस और सोशल वर्क में एक्टिव रही हैं हां वो अलग बात है कि जेठानी जैसी किस्मत देवरानी की नहीं चमकी। वह मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की पत्नी हैं। बॉलीवुड की एक ग्लैमर एक्ट्रेस रहने वाली टीना मुनीम ने फिल्म इंडस्ट्री को शादी के बाद टाटा, बाय-बाय बोल दिया था और फैमिली बिजनेस में आ गई थी। टीना खुद भी गुजराती बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, उनकी फैमिली भी काफी बड़ी है और मुंबई में ही सेटल हैं। टीना अपने दस भाई बहनों में सबसे छोटी हैं लेकिन बहुत कम लोगों को उनकी फैमिली के बारे में पता हैं जैसे ये बात भी बहुत कम लोग ही जानते हैं कि टीना की एक और बहन भी हैं जिनका नाता फिल्म इंडस्ट्री से रहा है। जी हां टीना अंबानी की उस बहन का नाम भावना मोतीवाला है और टीना अपनी इसी बहन के सबसे ज्यादा करीब है तो चलिए आज आपको टीना अंबानी के बारे में बताते हैं।

गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं टीना मुनीम
टीना मुनीम का जन्म मुंबई के एक गुजराती बिजनेस परिवार में हुआ था। कम उम्र में ही टीना ने मॉडलिंग शुरू की और फेमिना टीन प्रिंसेस इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में आई। साल 1978 में उन्होंने देव आनंद की हिंदी फिल्म 'देश परदेस' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उसके बाद वह 'कर्ज', 'सौतन' जैसी कई फिल्मों में दिखी लेकिन साल 1991 में अनिल अंबानी से शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।

कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर बहन भावना मोतीवाला के सबसे करीब
चलिए, अब टीना अंबानी की बहन भावना मोतीवाला के बारे में बताते हैं जो शादी से पहले भावना मुनिम थी। वह एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर भी रही और मॉडल भी। कहा जाता है कि वह जॉनसन एंड जॉनसन की एड में भी नजर आई थी और अपनी बहन को देखकर ही टीना के मन में मॉडलिंग करने का विचार आया था। टीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बहन भावना और उनके परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं,भावना मोतीवाला की शादी तुषार मोतीवाला से हुई है और उनके दो बच्चे हैं बेटी अंतरा मोतीवाला और बेटा करण मोतीवाला और आगे अंतरा मोतीवाला की शादी अनिल कपूर के भांजे मोहित मरवाह से हुई है। अपनी मां भावना की तरह, अंतरा भी फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। उन्होंने GQ में फैशन एडिटर के रूप में काम किया है और अब वह फैशन कंसल्टेंट हैं।
बड़ी बहन को देखकर भावुक हुई टीना अंबानी
टीना अंबानी के भाई-बहन की बात करें तो टीनी की दो बहनें जुड़वां हैं। जगरुबेन और हरिणाबेन। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीना अंबानी का एक भाई भी है नयन मुनिम। हाल ही में टीना अपनी सबसे बड़ी बहन से मिलने गई थी जिन्हें देखकर वह रोने लगी क्योंकि उम्र के इस पड़ाव में यादें उनकी जिंदगी से मिटती जा रही हैं। उन्हें कुछ भी याद नहीं है। टीना उन्हें मिलकर वो ही पुरानी तस्वीरें और संगीत सुनाती दिखी जिसे वो एक साथ सुनते रहे हैं। टीना की आंखों के आंसू साफ बता रहे थे कि वह अपनी बहनों से कितना प्यार करती हैं। ये अपनापन आज के रिश्तों में खत्म होता जा रहा है।