
नारी डेस्क: जहां एक तरफ सोने और चांदी के बढ़ते दामों ने दुनिया की चिंता बढ़ा रखी है तो वहीं दूसरी तरफ एक शादी की वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। सऊदी अरब की एक शानदार शादी में दुल्हन के भाई ने मेहमानों को मिठाई के डब्बे नहीं बल्कि सोने के बिस्कुट तोहफे में दिए। इस वीडियो ने सोशल मीडिया का हैरान कर दिया है और लोगों के तरह- तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।
ये वीडियो सऊदी अरब का बताया जा रहा है, जहां एक शादी में कुछ शेख बैठे नजर आते हैं। इस बीच दुल्हन का भाई आता है और मेहमानों को सोने के बिस्कुट बांटता नजर आता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमान सोने के एक-एक बिस्कुट को उठाते जा रहे हैं, इसे देखकर यूजर हैरान रह गए कि इतनी महंगाई में कोई सोना कैसे बांट सकता है।
बाद में पता चला कि यह वो सोने का बिस्कुट नहीं था बल्कि वो लग्जरी चॉकलेट होता है, जिसे गोल्ड फॉइल में लपेटकर मेहमानों को गिफ्ट किया जाता है। इस शानदार डिस्प्ले ने सभी प्लेटफॉर्म पर कल्चरल गिफ्टिंग ट्रेडिशन के बारे में बहस शुरू कर दी। यूजर्स का करन कहना है कि इस तरह लोगों को गुमराह करना ठीक नहीं। वहीं किसी ने कहा- आज कल के जमाने में इतना सोना एक साथ देखना एक सपना ही रह जाएगा।