
नारी डेस्क : वड़ा पाव गर्ल के नाम से प्रसिद्ध चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम के साथ सुलह करना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने इसका इशारा करते हुए एक वीडियो साझा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चंद्रिका और उनके पति युगम के बीच विवाद लंबे समय से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर चंद्रिका ने मिस्ट्रीमैन यानी सैफी के साथ वीडियो शेयर किए थे, जिससे लोग यह मान बैठे थे कि उनके बीच कोई अफेयर है।
चंद्रिका दीक्षित ने कहा दोस्ती है, अफेयर नहीं
चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में साफ किया कि उनके और सैफी के बीच सिर्फ दोस्ती है। वीडियो में वर्ल्ड पीस हारमोनी के चेयरमैन मोहम्मद शाकिल भी नजर आए। शाकिल ने कहा कि लोगों ने गलतफहमी फैलाई है, चंद्रिका और सैफी अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच किसी तरह का रोमांस या अफेयर नहीं है। मोहम्मद शाकिल ने आगे कहा कि चंद्रिका चाहती हैं कि वह अपने पति के साथ घर बसाएं और परिवार बनाएं। उन्होंने अपने वीडियो में पति युगम से भी कहा कि बैठकर गलतफहमी दूर करें।
चंद्रिका का बयान
चंद्रिका ने वीडियो में खुद कहा कि वह क्रिएटर हैं और उनके काम के वीडियो ऐसे बनते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने किसी और के साथ संबंध बनाए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि गलतफहमी और गुस्सा था, लेकिन उनका इरादा अपने पति के साथ सुलह करने का है। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को साफ करते हुए चंद्रिका ने यह स्पष्ट किया कि उनके और सैफी के बीच कोई अफेयर या प्यार नहीं है। उनका फोकस अब अपने पति के साथ रिश्ते को मजबूत करने और परिवार बसाने पर है।