10 APRFRIDAY2026 10:57:20 PM
Nari

मंडप में मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं चंद्रिका दीक्षित, शादी की जिद हो गई पूरी Viral Video

  • Edited By Monika,
  • Updated: 26 Feb, 2026 03:05 PM
मंडप में मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं चंद्रिका दीक्षित, शादी की जिद हो गई पूरी Viral Video

नारी डेस्क : सोशल मीडिया पर आए दिन चंद्रिका दीक्षित की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज रहती हैं। दिल्ली की सड़कों से पहचान बनाने वाली ‘वड़ा पाव गर्ल’ से लेकर रियलिटी शोज़ तक का सफर तय करने के बाद अब उनका एक नया वीडियो फैंस के बीच हलचल मचा रहा है। इस वायरल क्लिप में चंद्रिका एक मिस्ट्री मैन के साथ मंडप में बैठी दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद कयासों का बाजार गरम हो गया।

क्या चंद्रिका दीक्षित ने कर ली शादी?

हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में शादी के मंत्र सुनाई दे रहे हैं और चंद्रिका पारंपरिक अंदाज़ में बेहद खुश नज़र आती हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब मिस्ट्री मैन मंगलसूत्र पहनाने के लिए आगे बढ़ता है और चंद्रिका उसे रोक देती हैं। यहीं से साफ हो जाता है कि यह वीडियो किसी रियल शादी का नहीं, बल्कि एक कंटेंट/रील का हिस्सा हो सकता है।

पहले भी दिखी थी शादी की जिद

यह पहली बार नहीं है जब चंद्रिका की शादी को लेकर चर्चा हुई हो। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह मिस्ट्री मैन से शादी की जिद करती और बार-बार पूछती दिखीं कि दोनों शादी कब करेंगे। इन्हीं वीडियोज़ ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी।

पर्सनल लाइफ पर बढ़ती अटकलें

बीते समय में उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई अफवाहें और चर्चाएं सामने आईं, जिनके बाद से ही चंद्रिका अक्सर इस मिस्ट्री मैन के साथ नज़र आती हैं। हालांकि, इस वीडियो से जुड़ा कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं आया है कि यह सच में शादी थी या केवल एक स्क्रिप्टेड रील।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

फिलहाल इतना तय है कि मंडप वाला वीडियो सरप्राइजिंग जरूर है, लेकिन शादी की पक्की खबर मानना जल्दबाज़ी होगी। सच क्या है। यह तो चंद्रिका की तरफ से क्लैरिटी आने के बाद ही साफ होगा। तब तक फैंस उनके अगले पोस्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।

Related News