25 FEBWEDNESDAY2026 2:19:26 PM
Life Style

सरकार का बड़ा कदम, 14 साल की लड़कियों कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 25 Feb, 2026 12:27 PM
सरकार का बड़ा कदम, 14 साल की लड़कियों कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

 नारी डेस्क: सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में HPV वैक्सीन दी जाएगी, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मदद करती है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में भारत का दूसरा सबसे आम कैंसर है। हर साल करीब 80,000 नए मामले सामने आते हैं और लगभग 42,000 महिलाएं इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा देती हैं। भारत में इस कैंसर के मामलों का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा दुनिया में है।

HPV क्या है?

सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)। यह वायरस स्किन-टू-स्किन संपर्क से फैलता है और शुरुआती चरण में कोई लक्षण नहीं दिखाता। अगर यह लंबे समय तक शरीर में बना रहता है, तो धीरे-धीरे कैंसर का कारण बन सकता है।

HPV वैक्सीन क्या है, किसे और कब लगवाना चाहिए, जानें एक्सपर्ट से

वैक्सीन कैसे काम करती है?

सरकारी कार्यक्रम में इस्तेमाल की जाने वाली क्वाड्रिवेलेंट वैक्सीन निम्नलिखित HPV टाइप से सुरक्षा देती है:

टाइप 16 और 18 – सर्वाइकल कैंसर के अधिकांश मामलों के लिए जिम्मेदार

टाइप 6 और 11 – आमतौर पर जननांग मस्सों का कारण

डॉक्टरों के अनुसार, यह वैक्सीन केवल सर्वाइकल कैंसर ही नहीं बल्कि गुदा, योनि, वल्वा, लिंग और गले से जुड़े कुछ अन्य कैंसर से भी बचाव करती है। यदि यह टीका संक्रमण से पहले लगाया जाए, तो सर्वाइकल कैंसर से लगभग 97 प्रतिशत तक सुरक्षा मिल सकती है। टीकाकरण के बाद 12 से 15 साल तक शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है।

ये भी पढ़ें:  35 के बाद प्रेग्नेंसी में हार्ट अटैक का रिस्क, इन साइलेंट लक्षणों को भूलकर भी न करें  इग्नोर

कौन-कौन टीका लगवा सकता है?

प्राथमिक रूप से 9 से 14 साल की लड़कियां

15 से 26 साल की महिलाएं – कैच-अप वैक्सीनेशन

27 से 45 साल की पुरुष और महिलाएं – डॉक्टर की सलाह पर

9 से 14 साल के लड़कों को भी शामिल करने की योजना, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके

कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग, जैसे कि एचआईवी संक्रमित, टीका लगवाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

PunjabKesari

वैक्सीनेशन अभियान की विशेषताएं

देशभर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और 24 घंटे संचालित अस्पतालों से कनेक्ट किया जाएगा तुरंत हेल्थ सहायता उपलब्ध होगी माता-पिता का भरोसा बढ़ाने के लिए सुरक्षा मानकों को मजबूत किया जाएगा।

HPV वैक्सीन कितनी प्रभावी है?

यूएस की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, HPV वैक्सीन दुनिया में सबसे ज्यादा स्टडी की गई वैक्सीन में से एक है। रिसर्च दिखाती है कि यह वैक्सीन उन HPV प्रकारों से होने वाले सर्वाइकल कैंसर को 90% से अधिक प्रभावी तरीके से रोकती है, जिन्हें यह कवर करती है। इस पहल से भारत में सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों में कमी आने की उम्मीद है और लड़कियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा मजबूत होगी।  

Related News