14 FEBSATURDAY2026 12:52:42 PM
Life Style

14 फरवरी का वो काला दिन... जब Valentine Day पर 40 परिवारों ने खो दिए थे अपने घर के चिराग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Feb, 2026 10:50 AM
14 फरवरी का वो काला दिन... जब Valentine Day पर 40 परिवारों ने खो दिए थे अपने घर के चिराग

नारी डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका बलिदान देश को प्रेरणा देता रहेगा। मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा' -  2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान गंवाने वाले बहादुर हीरो को नमन। देश के प्रति उनकी भक्ति, संकल्प और सेवा हमेशा हमारी सामूहिक चेतना में अंकित रहेगी। हर भारतीय उनके लगातार साहस से ताकत पाता है।'

PunjabKesari
14 फरवरी का दिन इतिहास में जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। 7 साल पहले जब देश के लोग वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा था तब पुलवामामें पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया।  राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 40 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रूप से घायल हुए।

PunjabKesari
पुलवामा हमला (Pulwama attack) एक ऐसी हृदय विदारक घटना थी जिसने पूरे देश को रूला दिया था। इस कायरतापूर्ण कार्रवाई से पूरा देश गुस्से में उबल उठा था।  लोगों की भावनाओं को समझते हुए उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मैं अपने सीने में वैसी ही आग महसूस कर रहा हूं, जैसी आग आपके भीतर है।. इस हमले के एक ही दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हर आंसू का बदला लिया जाएगा। भारतीय सेना को खुली छूट दे दी गई है., हम अपने हिसाब से और सही वक्त पर दुश्मन से बदला लेंगे और फिर 12 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर बदला लिया था।
 

Related News