25 FEBWEDNESDAY2026 5:15:44 PM
Nari

अगर लिपस्टिक पर ये 2 शब्द दिखें तो न करें इस्तेमाल! शरीर में पहुंच सकता है जहर

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 25 Feb, 2026 03:13 PM
अगर लिपस्टिक पर ये 2 शब्द दिखें तो न करें इस्तेमाल! शरीर में पहुंच सकता है जहर

 नारी डेस्क: महिलाओं के बीच लिपस्टिक का इस्तेमाल बहुत आम है। शादी‑समारोह हो, ऑफिस जाना हो या दोस्तों के साथ बाहर जाना, एक सही शेड किसी की मुस्कान को और भी खूबसूरत बना देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस लिपस्टिक से आप अपनी खूबसूरती निखार रही हैं, वही आपकी सेहत के लिए खतरा भी बन सकती है?

लिपस्टिक के हानिकारक तत्व

अक्सर हम सिर्फ रंग, ब्रांड या कीमत पर ध्यान देते हैं, लेकिन पैकेजिंग पर लिखी सामग्री (Ingredients) को पढ़ना भूल जाते हैं। यही छोटी‑सी लापरवाही आगे चलकर बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

Summer Wedding में ट्राई करें ये सॉफ्ट और लाइट Lipstick Shades

Methyl Paraben

Propyl Paraben

BPA (Bisphenol A)

ये हानिकारक होते हैं और इन्हें अगर लिपस्टिक में देखा जाए तो तुरंत उसे उपयोग न करें।

ये भी पढ़ें:  बदलते मौसम में ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल, बिना मेकअप भी मिलेगा नेचुरल ग्लो

ये रसायन कैसे नुकसान पहुंचाते हैं?

Paraben – प्रिजर्वेटिव के रूप में इस्तेमाल होता है ताकि लिपस्टिक लंबे समय तक खराब न हो, लेकिन यह शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित कर सकता है।

BPA – प्लास्टिक पैकेजिंग में पाया जाने वाला यह रसायन शरीर में एस्ट्रोजन जैसे प्रभाव डाल सकता है।

इसके कारण पीरियड अनियमित होना, थकान, मूड में बदलाव और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

PunjabKesari

सुरक्षित विकल्प कैसे चुनें?

‘Paraben Free’ और ‘BPA Free’ वाले प्रोडक्ट ही खरीदें। ऑर्गेनिक और प्राकृतिक सामग्री वाले लिपस्टिक को प्राथमिकता दें।भरोसेमंद और टेस्टेड ब्रांड का ही इस्तेमाल करें।

एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।

याद रखें, सुंदर दिखना तभी मायने रखता है जब आप अंदर से भी स्वस्थ हों। इसलिए अगली बार लिपस्टिक खरीदते समय लेबल ध्यान से पढ़ें और यह जानकारी सहेलियों और परिवार की महिलाओं के साथ साझा करें, ताकि सभी सुरक्षित रहें।
 

Related News