13 MARFRIDAY2026 1:10:44 PM
Life Style

रोजाना रोटी-सब्जी के साथ खा लें 2 हरी मिर्च, शरीर में होंगे ये 3 बड़े बदलाव

  • Edited By Monika,
  • Updated: 13 Mar, 2026 11:51 AM
रोजाना रोटी-सब्जी के साथ खा लें 2 हरी मिर्च, शरीर में होंगे ये 3 बड़े बदलाव

नारी डेस्क : ज्यादातर लोगों को लगता है कि हरी मिर्च खाने में सिर्फ तीखापन और स्वाद ही जोड़ती है, लेकिन यह एक सुपरफूड भी है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार, अगर आप रोजाना खाने के साथ 2 हरी मिर्च शामिल करते हैं, तो यह आपके शरीर में तीन बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

मेटाबॉलिज्म होता है बेहतर

हरी मिर्च के सफेद हिस्से में मौजूद कैप्सेसिन थर्मोजेनेसिस को बढ़ाता है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है। इससे न सिर्फ मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। हरी मिर्च डाइजेस्टिव एंजाइम्स और गैस्ट्रिक जूस को सक्रिय कर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है।

PunjabKesari

विटामिन सी से भरपूर

100 ग्राम हरी मिर्च में नींबू से भी ज्यादा विटामिन सी होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उनके लिए हरी मिर्च बेहद फायदेमंद साबित होती है।

यें भी पढ़ें : सफेद बाल से लेकर थकान तक, ये लक्षण बताते हैं शरीर में इस विटामिन की कमी

 

ब्लड शुगर बैलेंस में मददगार

हरी मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन इंसुलिन रिस्पॉन्स को बेहतर करता है। इसके सेवन से खाने के बाद ग्लूकोज स्पाइक नहीं होता और ब्लड शुगर का लेवल संतुलित रहता है, जिससे शरीर में शुगर कंट्रोल बना रहता है।

PunjabKesari

किन लोगों को हरी मिर्च नहीं खानी चाहिए

डायटीशियन बताती हैं कि हरी मिर्च फायदेमंद है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन से हत्या के बजाय नुकसान हो सकता है।
 खासकर इन परिस्थितियों में हरी मिर्च कम या बिलकुल नहीं खानी चाहिए।
एसिड रिफ्लक्स या GERD की समस्या
पेट में अल्सर होने पर
संवेदनशील पाचन तंत्र होने पर
हैमरॉइड्स / बवासीर की समस्या होने पर।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : गर्मियों में इन 4 लोगों को नहीं खानी चाहिए दही, गलती से खा लिया तो हो सकता है नुकसान

Related News