16 MAYSATURDAY2026 12:25:52 AM
Life Style

3 साल की उम्र में शुरू किया डांस, एक गाने ने बना दिया Actress को सुपरस्टार

  • Edited By Monika,
  • Updated: 15 May, 2026 07:01 PM
3 साल की उम्र में शुरू किया डांस, एक गाने ने बना दिया Actress को सुपरस्टार

नारी  डेस्क : जब भी बॉलीवुड की सबसे शानदार डांसर और बेहतरीन अदाकाराओं का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले याद आती हैं Madhuri Dixit। अपनी खूबसूरत मुस्कान, एक्टिंग और शानदार डांसिंग स्टाइल से उन्होंने दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज किया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि माधुरी के इस शानदार सफर की शुरुआत बेहद छोटी उम्र में हो गई थी।

3 साल की उम्र से शुरू हुआ डांस का सफर

माधुरी दीक्षित का डांस से रिश्ता तब जुड़ा, जब वह सिर्फ 3 साल की थीं। बचपन से ही उन्हें संगीत और नृत्य का बेहद शौक था। छोटी उम्र में ही उन्होंने कथक सीखना शुरू कर दिया था और अपने हुनर से सभी को प्रभावित करने लगी थीं। उनकी मेहनत और लगन का नतीजा यह रहा कि मात्र 9 साल की उम्र में उन्हें कथक डांस के लिए स्कॉलरशिप मिली। यही वह समय था जब साफ हो गया था कि माधुरी आगे चलकर कुछ बड़ा जरूर करेंगी।

PunjabKesari

माइक्रोबायोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं माधुरी

15 मई 1967 को मुंबई में जन्मीं माधुरी पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका सपना एक्ट्रेस बनने का नहीं था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी में पढ़ाई शुरू की थी और वह माइक्रोबायोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उनका रुझान धीरे-धीरे फिल्मों की ओर बढ़ने लगा।

यें भी पढ़ें : गले में तुलसी की माला, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता, Cannes में छाई Aarti Khetarpal

‘अबोध’ से की थी फिल्मी शुरुआत

माधुरी ने साल 1984 में Abodh से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन माधुरी की मासूमियत और एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वह बड़ी सफलता अभी भी उनसे दूर थी। बता दें की साल 1988 में रिलीज हुई Tezaab माधुरी के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। फिल्म के सुपरहिट गाने Ek Do Teen ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। ‘मोहिनी’ बनकर माधुरी ने जिस अंदाज में डांस किया, वह आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस गाने के बाद वह बॉलीवुड की नई सुपरस्टार बन गईं।

PunjabKesari

90 के दशक पर किया राज

इसके बाद माधुरी ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। Dil, Beta, Hum Aapke Hain Koun..! और Dil To Pagal Hai जैसी फिल्मों ने उन्हें 90 के दशक की सबसे बड़ी फीमेल स्टार बना दिया। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ डांस का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। उनके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स को लोग आज भी कॉपी करते हैं। बता दें की साल 1999 में माधुरी ने Dr. Shriram Nene से शादी की और अमेरिका शिफ्ट हो गईं। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि, फैंस का प्यार उन्हें दोबारा फिल्मों की दुनिया में वापस ले आया। उन्होंने Aaja Nachle से शानदार वापसी की और Devdas में ‘चंद्रमुखी’ के किरदार से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। आज भी Madhuri Dixit फिल्मों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और टीवी शोज के जरिए फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। वह कई रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं।

यें भी पढ़ें : Alia Bhatt ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट, घी में ये 3 चीजें मिलाकर खाती हैं

Related News