
नारी डेस्क : कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला का ग्लैमर अवतार खूब हाइलाइट हुआ लेकिन एक हसिना ने ग्लोबल स्टेज पर सनातन धर्म को रिप्रेजेंट कर सबका ध्यान खींच लिया। जी हां, गले में तुलसी की माला और हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता, वृंदावन की बेटी आरती खेतरपाल पर सबकी निगाह टिकी रह गई।

कांस के कार्पेट पर आरती येलो लहंगा पहना जोकि वृंदावन से इंस्पायर्ड था। लहंगे पर मंदिरों, कुंजों, हरियाली और यमुना किनारे के दृश्य को पेंटिंग्स के जरिए दिखाया गया था। लहंगे के सेंटर पर पेड़- पौधों के बीच बहता पानी और गोपियों की झलक दिखी। इस पर सेक्विन लगाकर शाइन भी ऐड किया गया। हाथ में लाल रंग का जप बैग कैरी किया जिसपर भगवान श्रीकृष्ण बने हुए थे और कढ़ाई के साथ कृष्णा लिखा हुआ था। गले में तुलसी माला ने उनको लुक को और भी खास बना दिया। लहंगे के साथ आरती ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वी- नेक ब्लाउज पहना था जिसके साथ उन्होंने नेट वाला दुपट्टा कैरी किया था।

आरती ने तुलसी माला के साथ बड़ा सा पोल्की नेकलेस पहना जिसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स वियर किए जिसमें रेड और ग्रीन स्टोन्स से डिटेलिंग की गई। पोल्की कंगन और रिंग, बालों को खुला रखते हुए लुक कंप्लीट किया। उनका यह अंदाज सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि देश की सांस्कृति को भी दर्शाता है।

बता दें की आरती खेतरपाल एक बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल, सिंगर और Host हैं, जिन्होंने मीका सिंह के म्यूजिक वीडियो 'सामा - द समर लव' से बॉलीवुड में पहचान बनाई। वह 80 से ज्यादा टीवी एड्स, 70 से ज्यादा Brand Campaigns और कई वेब शो में काम किया है। आपको आरती खेतरपाल का यह लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में लिखकर बताएं।