29 MAYFRIDAY2026 12:28:54 AM
Nari

सुबह-सुबह सिर्फ 10 मिनट टहल लो नंगे पांव, आंखों से लेकर पैर तक मिलेंगे फायदे ही फायदे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 May, 2026 12:38 PM
सुबह-सुबह सिर्फ 10 मिनट टहल लो नंगे पांव, आंखों से लेकर पैर तक मिलेंगे फायदे ही फायदे

नारी डेस्क: अगर आप सुबह- सुबह पार्क में सैर करने जाते हैं तो देखते हैं कि कुछ लोग नंगे पांव खास पर चल रहे होते हैं। नंगे पैर मिट्टी या घास पर चलना कोई अजीब आदत नहीं बल्कि यह पृथ्वी की कच्ची ऊर्जा से सीधा जुड़ने की विस्मयकारी प्रक्रिया है। घर के बड़े- बुजुर्ग भी नंगे पांव चलने की सलाह देते रहे हैं। जब आप नंगे पैर पृथ्वी को छूते हैं, तो पृथ्वी की ऊर्जा आपके शरीर में प्रवाहित होती है और इससे शरीर को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 


नंगे पांव चलने के कई फायदे

Journal of Environment and Public Health की रिपोर्ट में जमीन से जुड़ने का सुझाव दिया गया है क्योंकि उससे मनोवैज्ञानिक और शारीरिक तौर पर फायदा पहुंचता है। जब आप नंगे पांव घास पर चलते हैं, तब आपके तलवे के ज्यादा जोर से दबने पर आपके अंग नियंत्रित हो जाते हैं।  शरीर की सूक्ष्म विद्युत तरंगें संतुलित होने लगती हैं, बेचैनी और तनाव में कमी आती हैं, मन को शांति मिलती है, अच्छी नींद में सहायता मिलती है।  आपके पांव पर दबाव का एक बिंदु होता है. माना जाता है कि उसका संबंध आपकी आंख के नर्वस से जुड़ा है। घास पर पैदल चहलकदमी इस दबाव बिंदु को उत्तेजित कर सकती है और आपकी पूरी रोशनी को सुधारने में मदद कर सकती है।


आयुर्वेद का कथन

पृथ्वी तत्व को स्थिरता की जड़ कहा गया है। यह वात, पित्त, कफ तीनों दोषों को संतुलित करता है। जब तलवे धरती को छूते हैं तो शरीर की सूक्ष्म विद्युत तरंगें संतुलित होने लगती हैं और बेचैनी का कंपन शांत पड़ने लगता हैं। आयुर्वेद में पृथ्वी तत्व को स्थिरता की जड़ कहा गया है जहां शरीर की बिखरी ऊर्जा वापस केंद्र में आकर स्थिर हो जाती है। आधुनिक शोध इसे "अर्थिग" का प्रभाव कहते हैं, जहां जमीन के सूक्ष्म इलेक्ट्रॉन्स शरीर में प्रवेश कर सूजन को कम करते हैं और तंत्रिका तंत्र को आश्चर्यजनक शांति प्रदान करते हैं। कहा जाता है कि पृथ्वी मां  है, उससे जुड़ना प्रकृति से जुड़ना है।


इन बातों का रखें ख्याल

जर्नल ऑफ अल्टरनेटिव एंड कॉम्प्लिमेंट्री मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि घास पर नंगे पैर चलने से हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है।  सुबह जल्दी घास या मिट्टी पर 15-30 मिनट चलें। नंगे पैर रहें और गहरी साँस लेते रहें। हालांकि नंगे पैर टहलने से पहले यह देख लें कि वहां किसी तरह का कांच, पत्थर या कोई ऐसी चीज न हो, जिससे पैर में चोट लग जाए. ऐसी जगहों पर वॉक न करें, जहां घास में कीटनाशक डाले गए हों। 
 

Related News