23 FEBMONDAY2026 7:52:25 PM
Life Style

ब्यूटी फिल्टर हटते ही Influencer ने खोए 1.4 लाख फॉलोअर्स, Video Viral

  • Edited By Monika,
  • Updated: 23 Feb, 2026 06:06 PM
ब्यूटी फिल्टर हटते ही Influencer ने खोए 1.4 लाख फॉलोअर्स, Video Viral

नारी डेस्क : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फेमस चीनी इन्फ्लुएंसर ने कुछ सेकेंड के लिए अपना ‘ब्यूटी फिल्टर’ हटाया। इस छोटे से पल में उनकी असली त्वचा और चेहरे की वास्तविकता सामने आई, जिस पर अब नई बहस छिड़ गई है।

वायरल वीडियो की पूरी कहानी

इस महिला के लाखों फॉलोअर्स थे, लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उनका ब्यूटी फिल्टर अचानक हट गया। इस दौरान उनके चेहरे की सामान्य बनावट और गहरा स्किन टोन साफ दिखाई दिया। कुछ ही सेकंड बाद फिल्टर वापस ऑन हो गया और उनका चेहरा फिर से स्मूद, बड़ी आंखों और शार्प जबड़े वाला ‘डॉल लुक’ में बदल गया।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इस घटना के तुरंत बाद खबर फैली कि महिला ने लगभग 1.4 लाख फॉलोअर्स खो दिए। इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्टर के अत्यधिक उपयोग की आलोचना की, कुछ ने तो इसे ‘अपराध’ तक घोषित करने की मांग कर दी। एक यूजर ने लिखा, फिल्टर को अपराध घोषित कर देना चाहिए।

यें भी पढ़ें : अलसी खाने से कौन-सी बीमारियां ठीक होती हैं?

 

फिल्टर का उद्देश्य और चेतावनी

ब्यूटी फिल्टर का इस्तेमाल आमतौर पर मनोरंजन और सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन इस घटना ने सवाल उठाया है कि सोशल मीडिया पर असली और नकली छवियों के बीच संतुलन कैसे बनाए रखा जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक फिल्टर का उपयोग वास्तविकता से दूर कर सकता है और मानसिक दबाव व असफलताओं की संभावना बढ़ा सकता है।

Related News