
नारी डेस्क : उत्तर भारत में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। देश की राजधानी Delhi समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इसी बीच IMD ने अगले 3 दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
अगले 3 दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक Delhi के कुछ हिस्सों में 16 से 18 मार्च के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। IMD के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिसके बाद धीरे-धीरे तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं 18 मार्च को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 20–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में मौसम के इस बदलाव का मुख्य कारण Western Disturbance है। फिलहाल एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी Punjab और आसपास के क्षेत्रों में प्रभावी है। इसके अलावा दक्षिणी Haryana में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी भारत में पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी तेज गति से सक्रिय है। IMD के अनुसार 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे कई इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी
IMD के मुताबिक 16 से 22 मार्च के बीच Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh और Uttarakhand के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा Punjab, Haryana और Chandigarh में 16–17 मार्च को 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं Uttar Pradesh में 16 मार्च को और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 18 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मध्य और दक्षिण भारत का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार Vidarbha और Chhattisgarh में 16 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं Madhya Pradesh के पूर्वी हिस्सों, Telangana और Andhra Pradesh के तटीय क्षेत्रों में 16 से 18 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर Gujarat में लू चलने के कारण तापमान बढ़ने की संभावना है।