28 APRTUESDAY2026 3:21:43 PM
Life Style

Hair Care: हेयर वॉश के अगले दिन ही ऑयली हो जाते हैं बाल? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 28 Apr, 2026 12:34 PM
Hair Care: हेयर वॉश के अगले दिन ही ऑयली हो जाते हैं बाल? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

नारी डेस्क: आजकल की लाइफस्टाइल, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स के कारण बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं। कई लोगों की शिकायत होती है कि शैंपू करने के अगले ही दिन बाल चिपचिपे और बेजान दिखने लगते हैं। बार-बार बाल धोना भी सही नहीं होता, क्योंकि इससे स्कैल्प और ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करने लगता है। बिना शैंपू किए भी ऐसे रखें बाल फ्रेश...

ड्राई शैम्पू है सबसे आसान उपाय

अगर बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं, तो ड्राई शैम्पू आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे बालों की जड़ों पर स्प्रे करें, कुछ मिनट छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे एक्स्ट्रा ऑयल सोख लिया जाता है और बालों में तुरंत वॉल्यूम आ जाता है।

Oily scalp से हैं परेशान तो अपनाएं यह Home made remedies

 टिशू या ब्लॉटिंग शीट का करें इस्तेमाल

घर से बाहर हैं और बाल ऑयली लग रहे हैं? ऐसे में टिशू पेपर या ऑयल एब्जॉर्बिंग शीट्स का इस्तेमाल करें। इन्हें स्कैल्प और हेयरलाइन पर हल्के से दबाएं, यह ऑयल सोख लेते हैं और बाल फ्रेश दिखने लगते हैं।

 टैल्कम पाउडर या कॉर्नफ्लोर

अगर आपके पास ड्राई शैम्पू नहीं है, तो टैल्कम पाउडर या कॉर्नफ्लोर भी काम आ सकता है। थोड़ा सा जड़ों में लगाएं और कंघी कर लें। यह भी एक्स्ट्रा ऑयल को सोखकर बालों को हल्का और साफ लुक देता है।

ये भी पढ़ें: मुंह में सूजन और पस की शिकायत लेकर एम्स पहुंची युवती, रिपोर्ट देख डॉक्टर भी रह गए हैरान

एप्पल साइडर विनेगर रिंस

एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर हल्का सा स्प्रे करें। यह स्कैल्प को क्लीन करता है और ऑयल कंट्रोल करने में मदद करता है। बाल हल्के और फ्रेश महसूस होते हैं।

PunjabKesari

स्लिक बन या पोनीटेल ट्राई करें

अगर समय कम है, तो हेयरस्टाइल से भी आप ऑयली बालों को छुपा सकती हैं। स्लिक बन या पोनीटेल न सिर्फ स्टाइलिश लगती है, बल्कि बालों को क्लीन लुक भी देती है। छोटी-छोटी बातें जो रखें ध्यान में, बार-बार बाल धोने से बचें ,स्कैल्प पर ज्यादा ऑयल प्रोडक्ट्स न लगाएं और कंघी साफ रखें। 

 

Related News