01 JUNMONDAY2026 4:58:38 PM
Nari

96 kg से 56 kg तक Sara Ali Khan की शानदार Transformation, जानिए कैसे घटाया इतना वजन

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 26 May, 2026 03:07 PM
96 kg से 56 kg तक Sara Ali Khan की शानदार Transformation, जानिए कैसे घटाया इतना वजन

 नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया था कि फिल्मों में आने से पहले उनका वजन काफी बढ़ गया था। न्यूयॉर्क में पढ़ाई के दौरान उनकी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल गई थी। अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स जैसे बड़े पिज्जा, ब्राउनी, चॉकलेट और ज्यादा बटर वाली चीजें खाने की वजह से उनका वजन लगभग 96 किलो तक पहुंच गया था।

फिल्मों में एंट्री से मिला बड़ा मोटिवेशन

सारा अली खान के लिए असली टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्हें फिल्मों का ऑफर मिला। बताया जाता है कि डायरेक्टर करण जौहर ने उन्हें कहा था कि अगर वे इंडस्ट्री में आना चाहती हैं तो पहले फिट होना जरूरी है। इसी बात ने सारा को अपनी फिटनेस जर्नी शुरू करने के लिए मोटिवेट किया।

PunjabKesari

कैसे घटाया 30 किलो से ज्यादा वजन?

सारा ने वजन कम करने के लिए किसी क्रैश डाइट का सहारा नहीं लिया, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल बदली। उन्होंने माइंडफुल ईटिंग अपनाई और खाने को बैलेंस करना शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने रेगुलर एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया। उनकी फिटनेस रूटीन में साइक्लिंग, रनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, डांस, फंक्शनल वर्कआउट और पिलाटेस जैसी एक्टिविटीज शामिल थीं। लगातार मेहनत और डिसिप्लिन ने उन्हें धीरे-धीरे फिट शेप में ला दिया।

ये भी पढ़ें: ‘करण-अर्जुन आ गए…’ Divyanka Tripathi  बने जुड़वां बच्चों की मम्मी, खास अंदाज में दी Good News

वजन घटाने का सबसे बड़ा सीक्रेट क्या है?

वजन कम करने के दौरान सारा ने अपनी डाइट पर खास ध्यान दिया। उन्होंने जंक फूड, रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड कार्ब्स को लगभग पूरी तरह छोड़ दिया। इसकी जगह उन्होंने हेल्दी और न्यूट्रिशियस फूड को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल किया। सारा अली खान के मुताबिक, फिटनेस का सबसे बड़ा राज मोटिवेशन है। अगर आपका लक्ष्य साफ है और आप उसे पाने के लिए लगातार मेहनत करते हैं, तो रिजल्ट जरूर मिलता है। उनका मानना है कि फिटनेस सिर्फ बॉडी के लिए नहीं, बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी जरूरी है। सारा की वेट लॉस जर्नी यह दिखाती है कि सही डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कोई भी अपने शरीर को पूरी तरह बदल सकता है। उनकी कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है जो फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं।  

PunjabKesari

Related News