
नारी डेस्क : सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब वीकेंड का वार का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट काजी तौकीर को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सलमान खुद सीने में दर्द होने का नाटक करते हैं और कुछ ही देर बाद बताते हैं कि उन्होंने ऐसा काजी तौकीर को सबक सिखाने के लिए किया था। इसके बाद वह काजी की एक्टिंग पर भी तंज कसते नजर आते हैं।
सलमान खान को देखकर घबरा गए घरवाले
प्रोमो में सलमान खान अचानक अपने सीने पर हाथ रखते हैं और जमीन पर लेट जाते हैं। उन्हें इस हालत में देखकर घरवाले घबरा जाते हैं। कुछ देर तक पूरा माहौल गंभीर नजर आता है। इसके बाद सलमान उठते हैं और बताते हैं कि यह सब उन्होंने काजी तौकीर को एक्सपोज करने के लिए किया था। सलमान कहते हैं, “तौकीर, जो मैं इस वक्त कर रहा हूं, ये आप करते हैं एंटरटेनमेंट के लिए।” उनकी बात सुनकर घरवाले हंसने लगते हैं और माहौल भी हल्का हो जाता है।
‘एक्टिंग कमाल की है तौकीर ने’
इसके बाद सलमान खान काजी तौकीर की एक्टिंग को लेकर कहते हैं, “एक्टिंग कमाल की है तौकीर ने, लेकिन ये गलत चला गया।” सलमान की इस बात पर घरवालों का रिएक्शन भी देखने लायक होता है। वहीं अरिश्फा खान भी काजी की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि “इनसे बड़ा एक्टर कोई नहीं हो सकता।” प्रोमो का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
यें भी पढ़ें : सोते समय अचानक शरीर में लगते हैं झटके, जानिए क्यों होता है Hypnic Jerk
पहले भी सलमान की तबीयत को लेकर मचा था हंगामा
इससे पहले शो के एक प्रोमो में सलमान खान को सीने में दर्द की शिकायत करते और जमीन पर लेटे हुए दिखाया गया था। इसे देखकर फैंस उनकी तबीयत को लेकर परेशान हो गए थे। बाद में सलमान ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया था कि वह ठीक हैं और यह काजी तौकीर को एक्सपोज करने के लिए किया गया प्रैंक था। सलमान ने यह भी कहा था कि प्रोमो को जिस तरह पेश किया गया, उससे गलतफहमी पैदा हुई। इसके बाद प्रोमो को अपडेट किए जाने की बात भी सामने आई।

आज रात दिखेगा पूरा मामला
‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार का यह एपिसोड 20 सितंबर को प्रसारित होगा। दर्शक इसे कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे और जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे देख सकते हैं। अब देखना होगा कि काजी तौकीर को लेकर सलमान खान की यह पूरी बातचीत घर के माहौल को कितना बदलती है।