18 OCTSUNDAY2026 4:44:20 PM
Nari

Salman भाई ने तो Trollers की बोलती बंद कर दी, Katrina Kaif को Support भी कर दिया

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 20 Sep, 2026 07:42 AM
Salman भाई ने तो Trollers की बोलती बंद कर दी, Katrina Kaif को Support भी कर दिया

 नारी डेस्क: बिग बॉस 20 में इस बार ड्रामा सिर्फ घर के अंदर ही नहीं, बल्कि शो के होस्ट सलमान खान के साथ भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में सामने आए एक प्रोमो ने फैंस को अचानक परेशान कर दिया। वीडियो में सलमान खान दर्द से कराहते और अपनी तबीयत खराब होने का इशारा करते नजर आए। उन्हें इस हालत में देखकर घर के कंटेस्टेंट्स भी घबरा गए और प्रोमो देखने वाले दर्शक भी उनकी सेहत को लेकर चिंता करने लगे। हालांकि, बाद में जब पूरा प्रोमो सामने आया तो इस पूरे मामले की सच्चाई कुछ और ही निकली। सलमान खान ने खुद बताया कि उनकी तबीयत वास्तव में खराब नहीं हुई थी। उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया था, ताकि बिग बॉस के घर में चल रहे एक मामले को कंटेस्टेंट्स के सामने रखा जा सके और एक कंटेस्टेंट के गेम प्लान से पर्दा उठाया जा सके।

सलमान खान ने खुद बताई पूरे मामले की सच्चाई

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस मामले पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि भगवान की दुआ से उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है। उनके मुताबिक, बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से एडिट करके दिखाया गया, उससे उनके असली मकसद की बात दर्शकों तक ठीक तरह से नहीं पहुंच पाई। सलमान ने कहा कि उन्होंने यह झूठा दर्द इसलिए दिखाया था ताकि कंटेस्टेंट्स को समझाया जा सके कि जिस तरह से काजी ने अपनी हेल्थ का इस्तेमाल किया, वह गलत था। सलमान के मुताबिक, घर के बाकी 15 लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि काजी जो कर रहे हैं, वह सिर्फ एक्टिंग है। इसलिए सभी कंटेस्टेंट्स सच में उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए थे। सलमान ने यह भी कहा कि जिस तरीके से प्रोमो को काटकर दिखाया गया, उसके लिए वह माफी मांगते हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया कि शायद यह शो को प्रमोट करने का तरीका रहा हो। बाद में बिग बॉस की ओर से प्रोमो को सही तरीके से पेश किया गया।

इस बार ज्यादा एग्रेसिव अंदाज में दिख रहे हैं सलमान

बिग बॉस 20 में सलमान खान का अंदाज इस बार पहले से काफी ज्यादा सख्त और एग्रेसिव नजर आ रहा है। वह जहां कंटेस्टेंट्स के गेम और उनके व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई मौकों पर शो का बचाव करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले जब कंटेस्टेंट्स ने शो को बोरिंग बताया था, तब सलमान ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसके अलावा वह बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात करते नजर आए।

शर्टलेस होकर दिया बॉडी शेमिंग पर मैसेज

बिग बॉस 20 के एक और प्रोमो में सलमान खान शर्टलेस नजर आए। इस दौरान उन्होंने उन लोगों को निशाने पर लिया जो किसी व्यक्ति के वजन, बाल, उम्र या शरीर को लेकर उसका मजाक उड़ाते हैं। सलमान ने साफ तौर पर कहा कि किसी इंसान को उसकी बॉडी या उम्र के आधार पर जज करना सही नहीं है। ऐसे में इस सीजन में सलमान सिर्फ शो होस्ट करते ही नहीं, बल्कि कई मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल, सलमान की तबीयत को लेकर परेशान फैंस के लिए राहत की बात यही है कि उन्होंने खुद साफ कर दिया है कि उनकी सेहत ठीक है और प्रोमो में दिखाया गया दर्द असल में शो का हिस्सा था।
 
 
 

Related News