18 OCTSUNDAY2026 9:23:56 PM
Life Style

Salman Khanने नाना पाटेकर के निधन के बाद लिया बड़ा फैसला, कैंसिल किया इवेंट

  • Edited By Monika,
  • Updated: 08 Oct, 2026 06:56 PM
Salman Khanने नाना पाटेकर के निधन के बाद लिया बड़ा फैसला, कैंसिल किया इवेंट

नारी डेस्क : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। 75 साल की उम्र में उनके निधन के बाद बॉलीवुड के तमाम सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच नाना पाटेकर के साथ काम कर चुके सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। नाना के निधन के बाद मुंबई में होने वाला सलमान खान का एक खास इवेंट postpone कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला अभिनेता के सम्मान में लिया गया।

नाना के सम्मान में टाला गया सलमान का इवेंट

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को 8 अक्टूबर की शाम मुंबई के बांद्रा स्थित Taj Lands End में आयोजित एक खास कार्यक्रम में शामिल होना था। यह कार्यक्रम GB Realty की ओर से आयोजित किया जा रहा था और सलमान को कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गुरिंदर भट्टी के साथ इसमें शामिल होना था। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होना था। नाना पाटेकर के अचानक निधन के बाद इस कार्यक्रम को postpone कर दिया गया। आयोजकों की ओर से बताया गया कि नाना के निधन के सम्मान में यह फैसला लिया गया है। यानी इसे सिर्फ सलमान खान का व्यक्तिगत फैसला बताने के बजाय आयोजकों की ओर से लिया गया सम्मानजनक फैसला कहना ज्यादा सही होगा।

सलमान और नाना ने साथ काम किया था

सलमान खान और नाना पाटेकर का खास कनेक्शन उनकी फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' से भी रहा है। साल 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में सलमान खान और नाना पाटेकर के साथ मनीषा कोइराला भी अहम भूमिका में थीं। नाना ने फिल्म में मनीषा के पिता का किरदार निभाया था, जबकि सलमान ने राज का रोल निभाया था।

यें भी पढ़ें : Nana Patekar पत्नी से 35 साल रहे अलग पर नहीं लिया तलाक, इन Actress संग जुड़ा था नाम

नाना के निधन से सदमे में बॉलीवुड

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित उनके घर पर cardiac arrest के बाद निधन हुआ। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें revive करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल के मुताबिक उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नाना पाटेकर ने करीब पांच दशक लंबे करियर में थिएटर के साथ-साथ हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

Related News