09 OCTFRIDAY2026 8:15:35 AM
Life Style

नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले-  वे अपनी बात कहने में हिचकिचाते  नहीं थे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Oct, 2026 10:32 AM
नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले-  वे अपनी बात कहने में हिचकिचाते  नहीं थे

नारी डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। पाटेकर का गुरुवार को गोवा में निधन हो गया। पीएम ने उनकी बेहतरीन बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता को याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी ने कहा, "श्री नाना पाटेकर जी जैसी तीव्रता, विशिष्टता और दमदार उपस्थिति बहुत कम अभिनेताओं में होती थी। उन्होंने हर भूमिका में अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे किरदार दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्हें उनके स्पष्ट और बेबाक विचारों के लिए भी सराहा जाता था, वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे।" 

PunjabKesari
पीएम ने पाटेकर के स्पष्ट और बेबाक विचारों की भी प्रशंसा की।  उन्होंने कहा- "हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके निधन से एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गई है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।" भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर कलाकारों में से एक, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गोवा के मणिपाल अस्पताल की ओर से आधिकारिक पुष्टि की गई कि अभिनेता अपने डोना पाउला (गोवा) स्थित आवास पर बेहोश पाए गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया। हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले इस प्रशंसित अभिनेता ने चार दशकों से अधिक समय तक बेहतरीन काम किया।
 

1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र में जन्मे विश्वनाथ पाटेकर (नाना पाटेकर) ने अपनी तीव्रता, संवाद अदायगी और जटिल व लीक से हटकर किरदारों को निभाने की क्षमता के दम पर एक अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 1978 में 'गमन' फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखा और अपनी पीढ़ी के सबसे सम्मानित कलाकारों में से एक बन गए।  सिनेमा के अलावा, यह स्टार सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने के लिए भी जाने जाते थे, खासकर किसानों और खेती-बाड़ी की मुश्किलों से प्रभावित परिवारों की मदद करने की कोशिशों के लिए। इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक होने के बावजूद, उन्होंने अपनी निजी ज़िंदगी को काफ़ी हद तक लोगों की नज़रों से दूर रखा।

Related News