14 OCTWEDNESDAY2026 11:43:56 PM
Nari

ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan तो सपोर्ट में आए रोहित शेट्टी ने कही ये बात...

  • Edited By Monika,
  • Updated: 21 Sep, 2026 11:39 AM
ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan तो सपोर्ट में आए रोहित शेट्टी ने कही ये बात...

नारी डेस्क : सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वीकेंड का वार में सलमान सोशल मीडिया ट्रोलर्स पर जमकर नाराज नजर आए। गुस्से में उन्होंने सिर से अपनी हैट उतारकर फेंक दी और टी-शर्ट भी उतार दी। अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सलमान के इस अंदाज पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान का वीडियो शेयर करते हुए ट्रोलर्स को खास मैसेज दिया।

रोहित शेट्टी ने शेयर किया सलमान का वीडियो

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान का ‘बिग बॉस 20’ से जुड़ा वीडियो शेयर किया। वीडियो में सलमान ट्रोलिंग को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह अपनी टी-शर्ट उतार देते हैं, वहीं शो के कंटेस्टेंट्स उनके लिए तालियां बजाते नजर आते हैं। यह वीडियो पहले JioHotstar के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया था, जिसे रोहित शेट्टी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी/पोस्ट के जरिए शेयर किया।

यें भी पढ़ें : ‘हम साथ-साथ हैं’ की यादें हुईं ताजा, सलमान खान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं Actress

'डियर ट्रोलर्स, इट्स डन ब्रो'

वीडियो शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, 'डियर ट्रोलर्स, इट्स डन ब्रो.' उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सलमान के फैंस भी उनके समर्थन में प्रतिक्रिया देते नजर आए। JioHotstar ने भी रोहित की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'प्रेम हमेशा जीतता है।'

सलमान ने वीकेंड का वार में ट्रोलर्स को दिया जवाब

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर बात करते दिखाई दिए। इस दौरान उनका गुस्सा भी देखने को मिला। सलमान का यह अंदाज शो के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी चर्चा का विषय बन गया।

यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ होस्ट कर रहे हैं रोहित शेट्टी

वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को होस्ट कर रहे हैं। शो में टीवी और मनोरंजन जगत के कई सितारे खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ की मेजबानी कर रहे हैं और हर वीकेंड कंटेस्टेंट्स के साथ शो को आगे बढ़ाते नजर आते हैं।

Related News