14 MAYTHURSDAY2026 6:09:33 PM
Life Style

काली पड़ गई है चांदी? इस आसान देसी तरीके से वापस लौट आएगी पुरानी चमक

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 14 May, 2026 04:30 PM
काली पड़ गई है चांदी? इस आसान देसी तरीके से वापस लौट आएगी पुरानी चमक

नारी डेस्क:  घर में रखे चांदी के बर्तन और गहने समय के साथ धीरे-धीरे काले पड़ने लगते हैं। चाहे पूजा की थाली हो, पायल, अंगूठी या चांदी की चेन  कुछ समय बाद उनकी चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में लोग अक्सर इन्हें साफ करवाने के लिए ज्वेलर के पास जाते हैं, जहां अच्छे-खासे पैसे खर्च हो जाते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान घरेलू उपायों से आप घर बैठे ही चांदी को फिर से नई जैसी चमक दे सकते हैं।

आखिर चांदी काली क्यों पड़ जाती है?

चांदी का काला पड़ना कोई खराबी नहीं बल्कि एक सामान्य केमिकल प्रक्रिया है। दरअसल, हवा में मौजूद सल्फर और नमी के संपर्क में आने पर चांदी की सतह पर एक काली परत जमने लगती है, जिसे टार्निश कहा जाता है। इसके अलावा पसीना, परफ्यूम, लोशन, रबर या लंबे समय तक बंद डिब्बे में रखने से भी चांदी जल्दी काली पड़ सकती है। यही वजह है कि रोजाना इस्तेमाल होने वाले चांदी के गहनों की चमक जल्दी कम होने लगती है।

PunjabKesari

किन चीजों पर सबसे अच्छा काम करता है ये तरीका?

घरेलू सफाई के ये उपाय खासतौर पर हल्के या मध्यम कालेपन वाली चांदी पर काफी असरदार माने जाते हैं। इनमें शामिल हैं चांदी की पायल, अंगूठी और चेन। पूजा में इस्तेमाल होने वाले छोटे बर्तन। साधारण सिल्वर आइटम जिन पर ज्यादा नक्काशी या स्टोन वर्क न हो। हालांकि अगर गहनों में कीमती पत्थर लगे हों या वे एंटीक हों तो उन पर कोई भी घरेलू तरीका अपनाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  मोबाइल और Laptop आपकी Skin को बना रहे समय से पहले बूढ़ा!

आलू का पानी लौटाएगा पुरानी चमक

अगर आपके घर में चांदी के बर्तन या गहने काले पड़ गए हैं, तो आलू का उबला हुआ पानी आपके बहुत काम आ सकता है। अक्सर लोग आलू उबालने के बाद उसका पानी फेंक देते हैं, लेकिन यही स्टार्च वाला पानी चांदी की सफाई में बेहद असरदार माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले आलू उबाल लें और पानी को ठंडा होने दें। अब इस पानी में चांदी के गहने या बर्तन कुछ देर के लिए डालकर छोड़ दें। इसके बाद मुलायम कपड़े या सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें। कुछ ही मिनटों में चांदी की पुरानी चमक वापस नजर आने लगेगी।

PunjabKesari

चांदी साफ करते समय रखें इन बातों का ध्यान

चांदी की सफाई करते वक्त कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि उसकी चमक लंबे समय तक बनी रहे। बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें। हार्ड ब्रश या खुरदुरी चीजों का इस्तेमाल न करें। ब्लीच या तेज केमिकल से दूरी रखें। सफाई के बाद चांदी को अच्छी तरह सुखा लें। बार-बार गहरी सफाई करने से बचें। अगर आप पहली बार कोई घरेलू उपाय इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले चांदी के छोटे हिस्से पर टेस्ट करना बेहतर रहेगा।

बिना खर्च के चमक उठेगी चांदी

महंगी सिल्वर पॉलिश या ज्वेलर के चक्कर लगाने की बजाय ये आसान घरेलू तरीका आपकी चांदी को फिर से चमका सकता है। खास बात यह है कि इसमें कोई अतिरिक्त खर्च भी नहीं होता और घर की साधारण चीजों से ही काम हो जाता है। थोड़ी सी सावधानी और सही तरीका अपनाकर आप अपनी पुरानी चांदी को बिल्कुल नया जैसा बना सकते हैं।
PunjabKesari

 

Related News