10 MARTUESDAY2026 7:35:51 PM
Life Style

मशहूर Actress का 65 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने ली जान

  • Edited By Monika,
  • Updated: 10 Mar, 2026 05:59 PM
मशहूर Actress का 65 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने ली जान

नारी डेस्क : हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Jennifer Runyon का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे कैंसर से जूझ रही थीं और शुक्रवार 6 मार्च 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली। जेनिफर रन्योन 1980 के दशक की कई फिल्मों और टीवी शो में अपने अभिनय के लिए जानी जाती थीं।

कब हुआ जेनिफर रन्योन का निधन

अभिनेत्री जेनिफर रन्योन का निधन 6 मार्च 2026 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद हुआ। उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री Erin Murphy ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा कर इस दुखद खबर की जानकारी दी। एरिन मर्फी ने लिखा कि जेनिफर बेहद खास इंसान थीं और उनसे मिलते ही लोग उनके दोस्त बन जाते थे। उन्होंने कहा कि वे जेनिफर को हमेशा याद करेंगी और उनके परिवार व बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

PunjabKesari

जेनिफर रन्योन का करियर

जेनिफर रन्योन का जन्म 1 अप्रैल 1960 को अमेरिका के Chicago में हुआ था। उन्होंने 1980 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उनकी पहली बड़ी फिल्म To All a Good Night थी। इसके बाद वे 1984 में आई मशहूर फिल्म Ghostbusters और फिल्म Up the Creek में नजर आईं। इसी साल उन्होंने लोकप्रिय टीवी सिटकॉम Charles in Charge के पहले सीजन में ग्वेंडोलिन पियर्स का किरदार निभाया, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली।

यें भी पढ़ें : आखिर कैसे गधा बना माता शीतला का वाहन? जानें इसके पीछे की वजह

 

जेनिफर ने इसके अलावा A Very Brady Christmas में सिंडी ब्रैडी की भूमिका निभाई। साथ ही वे 18 Again और The In Crowd जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। टीवी की दुनिया में भी उन्होंने कई लोकप्रिय शोज में काम किया, जिनमें Quantum Leap, Murder, She Wrote और Beverly Hills, 90210 शामिल हैं। इन शोज में उन्होंने गेस्ट अपीयरेंस देकर दर्शकों का ध्यान खींचा।

PunjabKesari

जेनिफर रन्योन के परिवार की जानकारी 

जेनिफर रन्योन ने 1991 में टॉड कॉर्मन से शादी की थी, जो बास्केटबॉल कोच और फिल्ममेकर थे। उनके दो बच्चे हैं बेटा वायट और बेटी बेली। जेनिफर रन्योन के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

यें भी पढ़ें : शीतला अष्टमी पर क्यों नहीं जलाया जाता चूल्हा? जानें इसके पीछे की परंपरा

Related News