
नारी डेस्क: वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे श्रद्धा भाव से वट वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। उपवास, पूजा और तैयारियों के बीच अक्सर पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता, लेकिन फिर भी हर महिला चाहती है कि इस खास दिन वह खूबसूरत और तरोताजा नजर आए। ऐसे में घर पर ही कुछ आसान और प्राकृतिक तरीकों से फेशियल करके चेहरे पर वही निखार पाया जा सकता है, जो पार्लर ट्रीटमेंट के बाद मिलता है। खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ता और न ही केमिकल प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है।
सबसे पहले करें सही तरीके से क्लींजिंग
फेशियल की शुरुआत हमेशा चेहरे की सफाई से करनी चाहिए। इसके लिए कच्चा दूध सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है। एक कॉटन बॉल को दूध में भिगोकर पूरे चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं और हल्के हाथों से साफ करें। यह तरीका त्वचा की गहराई से सफाई करता है और दिनभर की धूल, तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है। इससे स्किन फ्रेश और साफ महसूस होती है।

डेड स्किन हटाने के लिए नेचुरल स्क्रब
चेहरे की असली चमक तभी नजर आती है जब डेड स्किन हटाई जाए। इसके लिए घर पर ही एक आसान स्क्रब तैयार किया जा सकता है। आधा चम्मच चीनी में थोड़ा सा शहद मिलाकर हल्के हाथों से 2–3 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें। चीनी स्किन से डेड सेल्स हटाने में मदद करती है, जबकि शहद त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाता है। इस प्रक्रिया से चेहरा साफ होने के साथ-साथ सॉफ्ट और ग्लोइंग भी नजर आता है।
फेस मसाज से आएगा नेचुरल ग्लो
स्किन को रिलैक्स और फ्रेश लुक देने के लिए फेस मसाज बहुत जरूरी मानी जाती है। इसके लिए एलोवेरा जेल या पके हुए पपीते का पल्प इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से ऊपर की दिशा में 5 मिनट तक मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरे पर नेचुरल पिंक ग्लो आने लगता है।

बिना पार्लर जाए पाएं त्योहार जैसा निखार
इन आसान घरेलू तरीकों से न सिर्फ चेहरा साफ और चमकदार बनता है, बल्कि स्किन हेल्दी भी रहती है। खास बात यह है कि यह सभी उपाय पूरी तरह नेचुरल हैं, इसलिए किसी साइड इफेक्ट का डर भी नहीं रहता। वट सावित्री जैसे खास मौके पर अगर आप समय निकालकर ये छोटे-छोटे स्टेप्स अपनाती हैं, तो चेहरा खुद-ब-खुद खिल उठता है।