
नारी डेस्क: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, निकट भविष्य में सोने की कीमतों में और गिरावट का दबाव देखने को मिल सकता है। इसका कारण अमेरिकी डॉलर का मज़बूत होना, बॉन्ड यील्ड का बढ़ना और सख्त मॉनेटरी पॉलिसी (मौद्रिक नीति) की उम्मीदें हैं, जो निवेशकों की धारणा पर असर डाल रही हैं। साल की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में लगभग 5 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं चांदी भी लुढ़कती जा रही है।
यह भी पढ़ें: लपटों ने जिंदगियाें के साथ सपने भी किए राख, एक झटके में बर्बाद हो गए 15 परिवार
आज (23 जून, 2026) सोने की कीमतों में गिरावट आई। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹2,070 घटकर ₹1,45,910 हो गई, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,900 घटकर ₹1,33,750 हो गई। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत भी ₹1,550 घटकर ₹1,09,440 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की बात करें तो यह सुबह मार्केट ओपेन होते ही 7000 रुपये टूट गई। सुबह 10 बजे जून डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 6215 रुपये लुढ़ककर 2,28,095 रुपये पर कारोबार कर रही थी। सुबह बाजार खुलने से लेकर 10 बजे तक के कारोबार के दौरान चांदी में प्रति किलो 7185 रुपये तक की गिरावट आ चुकी है।
यह भी पढ़ें: फेमस सिंगर ने Kidney Cancer से हारी जंग, 73 साल की उम्र मे हुआ निधन
सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 2340 रुपये बढ़कर 1,47,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, लेकिन मंगलवार काे बाजार खुलते ही यह धड़ाम हो गया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंगलवार को सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई। स्पॉट गोल्ड 0.7% गिरकर 4,162.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि सत्र के दौरान इसमें लगभग 1% तक की गिरावट दर्ज की गई थी।