17 JUNWEDNESDAY2026 8:48:35 AM
Nari

गर्मियों में Underarm से आती है बदबू तो नहाते समय अपनाएं ये आसान तरीके

  • Edited By Monika,
  • Updated: 15 Jun, 2026 11:56 AM
गर्मियों में Underarm से आती है बदबू तो नहाते समय अपनाएं ये आसान तरीके

नारी डेस्क : गर्मियों में पसीना आना शरीर की एक सामान्य और जरूरी प्रक्रिया (Process) है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करती है। लेकिन कई लोगों के लिए यही पसीना शर्मिंदगी और परेशानी का कारण बन जाता है। खासकर अंडरआर्म्स (बगल) से आने वाली बदबू आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इससे काफी हद तक राहत पा सकते हैं।

गर्मियों में क्यों आती है अंडरआर्म्स से बदबू?

हमारे शरीर में मौजूद स्वेट ग्लैंड्स पसीना बनाती हैं। अंडरआर्म्स में अपोक्राइन ग्रंथियां अधिक मात्रा में होती हैं, जिनसे निकलने वाला पसीना त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया के संपर्क में आने पर बदबू पैदा करता है। गर्मी, नमी, तंग कपड़े, हार्मोनल बदलाव और साफ-सफाई की कमी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं। कई बार लोग नियमित रूप से नहाते हैं, साफ कपड़े पहनते हैं और महंगे परफ्यूम या डियोड्रेंट का इस्तेमाल भी करते हैं, फिर भी कुछ घंटों बाद बदबू आने लगती है। इसका कारण यह है कि केवल खुशबूदार उत्पाद बदबू को छिपाते हैं, लेकिन बैक्टीरिया को खत्म नहीं कर पाते।

PunjabKesari

नहाते समय अपनाएं ये आसान तरीका

अगर आपको अंडरआर्म्स से बार-बार बदबू आने की समस्या रहती है, तो सामान्य साबुन की बजाय एंटी-बैक्टीरियल या मेडिकेटेड बॉडीवॉश का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। ऐसे बॉडीवॉश उन बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं जो बदबू का कारण बनते हैं। नहाते समय बॉडीवॉश को अंडरआर्म्स और ज्यादा पसीना आने वाले हिस्सों पर अच्छी तरह लगाएं और 2 से 3 मिनट तक छोड़ने के बाद साफ पानी से धो लें।

यें भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों को बिलकुल नहीं खानी चाहिए ये दाल, खाते ही बढ़ जाएगा Sugar Level

कौन सा बॉडीवॉश हो सकता है फायदेमंद?

विशेषज्ञों के अनुसार, बेंजोयल पेरोक्साइड युक्त वॉश बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकता है। इसे अंडरआर्म्स पर 2 से 4 मिनट तक लगाकर छोड़ें और फिर अच्छी तरह धो लें। हालांकि, किसी भी मेडिकेटेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या स्किन विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है।

PunjabKesari

अंडरआर्म्स की सफाई का रखें ध्यान

अगर अंडरआर्म्स पर ज्यादा बाल हैं, तो पसीना और बैक्टीरिया लंबे समय तक वहां टिके रह सकते हैं। इसलिए समय-समय पर बालों को ट्रिम या साफ करते रहें। इससे त्वचा साफ रहती है और बदबू की समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा, दिन में एक या दो बार अंडरआर्म्स को साफ पानी से धोना भी फायदेमंद हो सकता है।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

गर्मियों में कितनी बार नहाना चाहिए?

गर्मियों के मौसम में रोजाना कम से कम एक बार नहाना जरूरी है। अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो दिन में दो बार नहाना बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे त्वचा पर जमा बैक्टीरिया, धूल और पसीना साफ हो जाता है और बदबू की समस्या कम हो सकती है।

PunjabKesari

कपड़ों का चुनाव भी है जरूरी

बहुत ज्यादा टाइट और सिंथेटिक कपड़े पसीने को रोक सकते हैं, जिससे बदबू बढ़ सकती है। गर्मियों में सूती और हल्के कपड़े पहनना बेहतर माना जाता है। ऐसे कपड़े त्वचा को सांस लेने का मौका देते हैं और पसीना जल्दी सूखने में मदद करते हैं।

यें भी पढ़ें: कंधे का दर्द नहीं है मामूली! 2 हफ्तों से ज्यादा रहे तो तुरंत कराएं जांच

कब लें डॉक्टर की सलाह?

अगर साफ-सफाई का ध्यान रखने और घरेलू उपाय अपनाने के बावजूद अंडरआर्म्स की बदबू लगातार बनी रहती है, तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या या अत्यधिक पसीने की स्थिति का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

नोट: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह लें।

Related News