06 MAYWEDNESDAY2026 12:16:55 PM
Nari

Ranbir Kapoor की बहन Riddhima अब बनी एक्ट्रेस, 45 की उम्र में करेंगी डेब्यू

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 06 May, 2026 09:36 AM
Ranbir Kapoor की बहन Riddhima अब बनी एक्ट्रेस, 45 की उम्र में करेंगी डेब्यू

नारी डेस्क: बॉलीवुड में कपूर परिवार ने अपनी अलग पहचान बनाई है। राज कपूर, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर ने अपने अभिनय से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। अब ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी लोगों का दिल जीतने के लिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही है। 45 साल की उम्र में कैमरे के सामने पहली बार खड़ी होने को लेकर रिद्धिमा काफी इमोशनल हैं। वो 'दादी की शादी' फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस बनना चाहती थी रिद्धिमा

बता दें कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी, लेकिन उन्होंने अपना करियर इसमें नहीं बनाया। वो बिजनेसमैन भरत साहनी की पत्नी हैं और बेटी समायरा की मां हैं। इतना ही नहीं वो एक ज्वेलरी डिजाइनर भी हैं। लेकिन अब रिद्धिमा अपना एक्ट्रेस बनने का सपना पूरा करने जा रही है और 45 साल की उम्र में डेब्यू करेंगी।

PunjabKesari

रिद्धिमा हुई इमोशनल

एक लंबा समय अपने परिवार के साथ बिताने के बाद रिद्धिमा कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जिसे लेकर वो काफी इमोशनल हो गई। इस बारे में उन्होंने कहा, ''ये एहसास मेरे लिए बहुत अलग और भावुक करने वाला है। ऐसा लग रहा है जैसे जिंदगी एक चक्र पूरा कर चुकी है। मुझे पता है कि पापा जहां भी हैं, मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं। यही सोच मुझे ताकत देती है। उन्होंने कहा कि इस नई शुरुआत में सबसे बड़ा चैलेंज खुद को एक नई दुनिया में ढालना था। इस उम्र में बिल्कुल नई शुरुआत करना आसान नहीं होता, इसमें एक डर भी होता है, लेकिन बहुत एक्साइटमेंट भी है। अपनी मां नीतू कपूर के साथ काम करने के अनुभव को उन्होंने कहा कि, मां के साथ काम करना बहुत स्पेशल था। 

Related News