12 MAYTUESDAY2026 7:57:57 PM
Nari

बार-बार UTI Infection हो जाती तो ये लापरवाही ना बरतें महिलाएं

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 12 May, 2026 06:14 PM
बार-बार UTI Infection हो जाती तो ये लापरवाही ना बरतें महिलाएं

नारी डेस्कः गर्मी के मौसम में यूटीआई (Urine Infection) इंफेक्शन बहुत आम ही सुनने को मिलती है लेकिन कुछ लोगों को ये समस्या बार बार होती है खासकर महिलाओं को औऱतों के मुकाबले ये इंफेक्शन अधिक होता है जिसके पीछे रोजमर्रा व लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां ही हो सकती है। सबसे बडा कारण पानी कम पीना या घंटों तक यूरिन को रोककर रखना है। चलिए आज इसी के बारे में बात करते हैं। 

यूटीआई होने के निशानी

अब पता कैसे चलेगा कि आपको यूटीआई इंफेक्शन है तो बता दें कि अगर यूरिन पास करते जलन होती है, बार बार थोड़ा थोड़ा यूरिन पास करते हैं। यूरिन में बदबू के साथ पेट के निचले हिस्से या कमर में दर्द होता है और अगर इंफेक्शन ज्यादा हो तो बुखार भी आ सकता है।
PunjabKesari, UTI Infection Nari

यूटीआई होने के कारण 

अगर आप प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते, बार बार, अलग अलग पार्टनर से यौन संबंध बना रहे हैं। आपको डायबिटीज की शिकायत है, किडनी स्टोन की परेशानी है या आपकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर है तो यह लक्षण यूटीआई के हो सकते हैं। इसके अलावा घंटों काम के चक्कर में पेशाब रोके बैठे रहते हैं।
पानी कम पीते हैं।
मेनोपॉज़ के बाद हार्मोनल बदलाव हो रहे है।
आप इलाज अधूरा छोड़ देते हैं या गलत एंटीबायोटिक ले रहे हैं तो भी इंफेक्शन बार-बार होती है। 
पेशाब की नली में कोई रुकावट हो तो या यूरिन में जलन, धुंधलापन, बदबू ये सबसे आम लक्षण है। अगर इंफेक्शन बहुत ज्यादा है तो बुखार या ठंड भी लगती है। 

बार-बार UTI होने पर ये टेस्ट करवाएं

Urine routine / urine culture
ब्लड शुगर टेस्ट
अल्ट्रासाउंड KUB
कभी-कभी CT scan या cystoscopy
हालांकि कोई भी टेस्ट अपनी तरफ से ना करवा कर डॉक्टरी सलाह लेकर ही करवाएं। 

यूटीआई से बचने के उपाय

जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
यूरिन आए तो उसी समय जाए रोकने की गलती ना करें।
इंटरकोर्स के बाद भी यूरिन जरूर करें।
कॉटन अंडरवियर ही पहनें।
बहुत ज़्यादा सुगंधित या harsh intimate products इस्तेमाल करने से बचें।
डॉक्टर की सलाह के बिना बार-बार एंटीबायोटिक न लें।
अगर आपको 6 महीने में 2 से ज्यादा या 1 साल में 3 से ज्यादा UTI इंफेक्शन हुई हैं, तो Urology या Gynecology विशेषज्ञ से जांच कराना अच्छा रहेगा।

Related News