09 MAYSATURDAY2026 6:06:26 PM
Life Style

क्या आपका प्यार शादी तक पहुंचेगा? Date Of Birth खोलेगी राज

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 09 May, 2026 09:46 AM
क्या आपका प्यार शादी तक पहुंचेगा? Date Of Birth खोलेगी राज

नारी डेस्क: प्यार हर किसी की जिंदगी में एक खास एहसास लेकर आता है। लेकिन जब बात शादी की आती है, तो अक्सर मन में यही सवाल उठता है कि जिससे दिल लगाया है, क्या वही जीवनसाथी बनेगा? अंक ज्योतिष शास्त्र यानी न्यूमेरोलॉजी में जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, रिश्तों और वैवाहिक जीवन से जुड़े कई संकेत बताए जाते हैं। मान्यता है कि कुछ मूलांक वाले लोग अपने सच्चे प्यार को पाने में ज्यादा सफल होते हैं और उनकी लव मैरिज होने की संभावना भी अधिक रहती है। आइए जानते हैं किन मूलांक वालों का प्यार अक्सर शादी तक पहुंचता है।

मूलांक 2 वाले लोग कम उम्र में मिलता है सच्चा प्यार

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11 या 20 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग स्वभाव से बेहद भावुक, संवेदनशील और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं। कहा जाता है कि मूलांक 2 के लोगों को कम उम्र में ही किसी खास व्यक्ति से गहरा लगाव हो जाता है। ये अपने रिश्ते को दिल से निभाते हैं और उसी इंसान के साथ जिंदगी बिताने का सपना देखते हैं। हालांकि इनके प्रेम संबंधों में कई बार परिवार या परिस्थितियों की वजह से मुश्किलें भी आती हैं, लेकिन अगर रिश्ता सच्चा हो तो अंत में इन्हें सफलता मिलने की संभावना रहती है। ये लोग अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने वाले होते हैं और रिश्ते में भरोसे को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं।

अच्छी पत्नी साबित होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति की बदल देती हैं किस्मत

मूलांक 4 वाले लोग प्यार को पाने के लिए हर कोशिश करते हैं

जिन लोगों की जन्मतिथि 4, 13, 22 या 31 होती है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। अंक ज्योतिष में इन्हें प्यार के मामले में काफी भाग्यशाली माना गया है। मूलांक 4 वाले लोग जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं, उसे पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। ये रिश्तों में ईमानदारी और समर्पण को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। अपने पार्टनर की खुशियों का ध्यान रखना और हर परिस्थिति में साथ निभाना इनके स्वभाव का हिस्सा होता है। ऐसा माना जाता है कि इनकी लव लाइफ में चुनौतियां जरूर आती हैं, लेकिन ये हार मानने वालों में से नहीं होते। यही वजह है कि कई बार इनका रिश्ता शादी तक पहुंच जाता है। इन लोगों की खास बात यह होती है कि ये अपने साथी के प्रति बेहद जिम्मेदार रहते हैं और रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते हैं।

ये भी पढ़ें: खूबसूरती के साथ-साथ दिमाग की तेज होती हैं S नाम की लड़कियां, जानें इनकी खूबियां

मूलांक 9 वाले लोग प्यार को शादी तक ले जाने में सफल

जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। न्यूमेरोलॉजी के अनुसार ये लोग बेहद जुनूनी और दिल से प्यार करने वाले माने जाते हैं। मूलांक 9 वाले लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर होते हैं। ये जिस व्यक्ति से प्रेम करते हैं, उसके साथ पूरी जिंदगी बिताने की इच्छा रखते हैं। यही कारण है कि ये अपने प्यार को शादी तक पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। इनका स्वभाव काफी लॉयल और केयरिंग माना जाता है। ये अपने पार्टनर की छोटी-बड़ी खुशियों का खास ध्यान रखते हैं और रिश्ते में कभी दूरी न आए, इसके लिए लगातार प्रयास करते हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 9 वाले लोगों की लव मैरिज होने की संभावना काफी मजबूत मानी जाती है।

क्या कहता है अंक ज्योतिष?

न्यूमेरोलॉजी में मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और रिश्तों के बारे में कई संकेत देता है। हालांकि सिर्फ जन्मतिथि के आधार पर किसी के भविष्य का पूरी तरह सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता। रिश्ते की मजबूती भरोसे, समझदारी और आपसी सम्मान पर निर्भर करती है। अगर प्यार सच्चा हो और दोनों लोग रिश्ते को निभाने के लिए तैयार हों, तो किसी भी रिश्ते का अंत शादी में हो सकता है।

PunjabKesari

डिस्क्लेमर: यह जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित मान्यताओं के अनुसार दी गई है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है।  
  
 
 

Related News