06 AUGTHURSDAY2026 10:16:18 AM
Life Style

जब कैंसर का दर्द झेल रही पत्नी को छोड़ संजय दत्त- माधुरी दीक्षित के साथ चला रहे थे अफेयर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 May, 2026 05:23 PM
जब कैंसर का दर्द झेल रही पत्नी को छोड़ संजय दत्त- माधुरी दीक्षित के साथ चला रहे थे अफेयर

नारी डेस्क:  'धक धक' गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर डॉ. श्रीराम नेने ने अपनी पत्नी के लिए दिल को छू लेने वाला वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें सालों से उनकी कुछ सबसे प्यारी यादें शामिल हैं। भले ही माधुरी दीक्षित आज अपने परिवार में बेहद खुश है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनका दिन बॉलीवुड के  'खलनायक' के लिए धड़कता था। हालांकि उनका प्यार अधूरा रह गया और वह अपनी- अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

PunjabKesari
माधुरी के लिए पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार थे संजय दत्त

एक वक्त ऐसा था जब संजय और माधुरी की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता था। दोनों ने खलनायक' और 'साजन' समेत कई फिल्मों में काम किया था। उस समय संजय दत्त शादीशुदा थे लेकिन माधुरी कुंवारी ही थी, इसके बावजूद उनका दिल संजू बाबा पर आ गया। माधुरी अकसर मीडिया में संजय दत्त के ही  गुणगान गाती थी। उन्होंने तो कई बार संजय को अपना फेवरेट पार्टनर भी बताया। भले ही दोनों ने कभी प्यार की बात को कबूल नहीं किया है पर उस समय चर्चे उनके ही चलते थे। उस वक्त तो खबरें यह भी थी कि संजय अपनी पत्नी  रिचा शर्मा को लाक देकर माधुरी से शादी करने जा रही थी।

PunjabKesari
संजय दत्त की पत्नी ने माधुरी पर लगाए थे कई आरोप

उस वक्त संजय दत्त की पत्नी रिचा शर्मा अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रही थी। बताया जाता है कि जब उन्हें माधुरी और संजय के बीच की बढ़ती नजदीकियों के बारे में पता चला तो वो फ़ौरन अपना इलाज छोड़कर मुंबई वापस लौट आई।  उस समय रिचा की बहन और संजय दत्त की साली  एना शर्मा ने माधुरी दीक्षित ने माधुरी को घर तोड़ने वाली बताते हुए कहा था कि - उनमें बिल्कुल इंसानियत नहीं है,  उन्होंने एक ऐसे लड़के को चुना जो पहले से शादीशुदा था। उनकी वजह से न केवल मेरी बहन का घर टूटा बल्कि वह आज पूरी तरह तन्हा जिंदगी जी रही हैं।'

PunjabKesari
ब्रेकअप के बाद टूट गए थे संजय दत्त 

 जब संजय दत्त का 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट में नाम आया था तब माधुरी ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था। बताया जाता है कि  ब्रेकअप के बाद संजय दत्त की हालत बहुत बुरी हो गई थी। संजय की पत्नी ने खुद इस बात का जिक्र करते हुए कहा था- जब माधुरी ने उनसे अपनी राहें अलग कर ली तो वो इस दर्द को झेल नहीं पाए और टूटकर बुरी तरह से बिखर गए थे।  माधुरी ने 16 साल की उम्र में 'अबोध' फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इन सालों में उन्होंने 'तेज़ाब', 'दिल', 'बेटा', 'हम आपके हैं कौन', 'दिल तो पागल है' और 'देवदास' जैसी फ़िल्मों में यादगार परफ़ॉर्मेंस दीं।

Related News